विश्व रेडक्रास दिवस पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

विश्व रेडक्रास दिवस पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बुरहानपुर - केन्द्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद के तत्वाधान में  नैदानिक अनुसंधान यूनानी बुरहानपुर के संस्था के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा बुरहानपुर द्वारा आयोजित विश्व रेडक्रास दिवस पर स्वास्थ्य शिविर लगाया गया ।

शिविर में आये हुए रोगियो को आयुष मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई तथा कुल 118 रोगियों को यूनानी दवाओं का नि:शुल्क वितरण किया गया। 
शिविर में संस्था के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। 
    

Post a Comment

Previous Post Next Post