तेलंगाना की मुक्केबाज निखत जरीन ने रचा इतिहास जानिए उनके बारे में

निखत जरीन (मुक्केबाज)
* भारतीय महिला बॉक्सर निखत जरीन ने 19 मई 2022 को इतिहास रच दिया. उन्होंने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप (World Boxing Championship) में स्वर्ण पदक जीता है.
* निकहत ने 52 किग्रा कैटेगरी में थाईलैंड की जिटपॉन्ग जुटामस को 5-0 से करारी शिकस्त दी.
* भारत के तेलंगाना की मुक्केबाज निखत जरीन ने थाईलैंड की प्रतिद्वंद्वी को सर्वसम्मत फैसले से हराया.
* इस जीत के साथ ही निखत जरीन भारत के लिए इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली 5वीं भारतीय महिला बन गई है.
* बता दें इस्तानबुल में खेली जा रही महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप (women's world boxing championships) के फाइनल में भारत की निखत जरीन ने थाईलैंड की मुक्केबाज जुतामास जितपोंग के विरुद्ध 5-0 की एक तरफा जीत हासिल की.
* बता दें निखत जरीन 5वीं भारतीय महिला बॉक्सर हैं, जिन्होंने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है.
* इस चैम्पियनशिप में मैरीकॉम ने 6 बार स्वर्ण पदक जीतकर रिकॉर्ड बनाया है.
* इस चैम्पियनशिप में मैरीकॉम, निखत के अतिरिक्त सरिता देवी, जेनी आरएल और लेखा केसी भी स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं
* निखत जरीन का जन्म तेलंगाना के निजामाबाद में 14 जून 1996 को हुआ था.
* निखत जरीन के पिता का नाम मुहम्मद जमील अहमद तथा माता का नाम परवीन सुल्ताना है.
* इस भारतीय महिला खिलाड़ी ने मात्र 13 साल की उम्र में बाक्सिंग ग्ल्बस से दोस्ती कर ली थी.
* वे भारतीय मुक्केबाजी की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी एमसी मैरीकाम को अपना आदर्श मानती हैं. निकहत जरीन की दो बड़ी बहनें डॉक्टर हैं.
* निखत ने अपने करियर का पहला पदक साल 2010 में नेशनल सब जूनियर मीट में जीता था.
* निकहत ने इसके अगले साल ही 15 साल की उम्र में देश को अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण पदक दिलाया था.
* उन्होंने तुर्की में साल 2011 महिला जूनियर एवं यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फ्लाइवेट में स्वर्ण पदक जीता था. 
* उन्होंने साल 2019 में बैंकाक में आयोजित थाइलैंड ओपन इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में रजत पदक हासिल किया.

Post a Comment

Previous Post Next Post