पेशी के दौरान पुलिस कस्टडी से 307 का आरोपी रफूचक्कर एसपी ने दोनों पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड

बुरहानपुर जिले के नेपानगर पुलिस कस्टडी से 307 का आरोपी रफूचक्कर हुआ इस मामले में पुलिस कर्मियों की लापरवाही को देखते हुए एसपी ने दो पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है आप को बता दे की नेपानगर पुलिस ने धारा 307 के आरोप मे जेल में बंद था आरोपी को सुबह 10 बजे जिला न्यायालय में पेश किया था पेशी से वापस लौटते वक्त नेपानगर पुलिस के वाहन से उल्टी करने के बहाने आरोपी वाहन से नीचे उतर कर पुलिस को चकमा देकर रफूचक्कर हो गया जबकि ड्यूटी पर दो पुलिसकर्मी थे आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर रफूचक्कर हो गया दोनों पुलिसकर्मी हाथ मलते रह गए दोनों पुलिसकर्मियों की लापरवाही को देखकर एसपी राहुल कुमार लोंढ़ा ने ड्यूटी पर तैनात दोनों पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है दो होमगार्ड सैनिकों पर बाकी की कार्रवाई के लिए होमगार्ड को पत्र लिखा है

Post a Comment

Previous Post Next Post