इतिहास में दर्ज 12 मई के दिन का क्या महत्व है ? : आइये जानते हैं

12 मई
* 1999 - रूस के उपप्रधानमंत्री सर्गेई स्तेपनिश कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त, अमेरिकी वित्तमंत्री रोबर्ट रूबिन का अपने पद से इस्तीफ़ा।
* 2002 - मिस्र, सीरिया व सऊदी अरब ने पश्चिम एशिया मामले में शांति समझौते की इच्छा जताई।
* 2007 - पाकिस्तान के कराची शहर में हिंसा।
* 2008 - जजों की बहाली के मुद्दे को लेकर कोई समझौता न होने के कारण पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने साझा सरकार से हटने का निर्णय लिया। चीन में आये भीषण भूकम्प से हज़ारों लोग मारे गये।
* 2010 - बिहार के चर्चित बथानी टोला नरसंहार मामले में भोजपुर के प्रथम अपर ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव ने तीन दोषियों को फाँसी तथा 20 को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई।
● जन्म
* 1989 - शिखा पांडे - क्रिकेट खिलाड़ी
* 1945 - के. जी. बालकृष्णन - भारत के 37वें मुख्य न्यायाधीश
* 1875 - कृष्णचन्द्र भट्टाचार्य - प्रसिद्ध दार्शनिक
* 1895 - जे. कृष्णमूर्ति, एक दार्शनिक तथा आध्यात्मिक विषयों के बड़े ही कुशल एवं परिपक्व लेखक
* 1820 - फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल - 'आधुनिक नर्सिग आन्दोलन की जन्मदाता' एक नर्स थीं
* 1954 - के. पलानीस्वामी- राजनीतिज्ञ एवं तमिल नाडु के 13वें मुख्यमंत्री
* 1917 - सीता देवी (महारानी) - बड़ौदा की महारानी
● निधन
* 2015 - सुचित्रा भट्टाचार्य - बांग्ला भाषा की प्रसिद्ध महिला उपन्यासकार
* 1993 - शमशेर बहादुर सिंह, हिन्दी कवि
● उत्सव
अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस (मॉर्डन नर्सिंग की जनक फ़्लोरेंस नाइटेंगिल का जन्म दिवस)

Post a Comment

Previous Post Next Post