आगामी त्यौहारों को देखते हुए रेणुका पुलिस लाइन ग्राउंड में पुलिस द्वारा बलवाइयों-दंगाइयों को प्रभावी ढंग से खदेड़ने का किया गया अभ्यास

बुरहानपुर - त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 24.04.22 की सुबह पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन में रेणुका पुलिस लाइन में बुरहानपुर पुलिस द्वारा बलवा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक ब्रजेश श्रीवास्तव, एस डी ओ पी नेपानगर यशपाल सिंह ठाकुर व समस्त थाना प्रभारी गण ने पुलिस बल के साथ बलवा ड्रिल में भाग लिया। सम्पूर्ण ड्रिल पुलिस अधीक्षक की निगरानी में की गई। ड्रिल के दौरान बलवाइयों दंगाइयों द्वारा अपनी अनुचित मांग मनवाने का प्रयास करते हुए उपद्रव किया गया जिन्हें पुलिस पार्टी ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए खदेड़ा। करीबन 100 पुलिस अधिकारी कर्मचारी के बल को लाठी पार्टी, आँसू गैस पार्टी, राइफल पार्टी में बांटा गया जिन्होंने बलवे उपद्रव की वास्तविक परिस्थिति के अनुरूप तैयारी करते हुए मुस्तैदी से बलवाईयों से मुकाबला कर उन्हें तीतर बितर किया। बलवा मॉक ड्रिल के बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना के मोबाइल वाहनों में बलवा ड्रिल सामग्री का निरीक्षण किया व सभी थाना प्रभारियों को बॉडीगार्ड, हेलमेट, कैन, जाली , लाउड हैलर की समुचित व्यवस्था करने व उन्हें हमेशा दुरस्त रखने के निर्देश दिए

Post a Comment

Previous Post Next Post