बुरहानपुर - भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस एवं सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रयासों के परिणाम स्वरूप शाहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्थापित एक्स-रे मशीन शुरू हो गई है। जिससे यहां आने वाले रोगियों को सुविधा मिलने से राहत प्राप्त हुई है।
ज्ञात हो कि गत दिनों आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत आयोजित स्वास्थ्य शिविर में पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस एवं सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को भाजपा नेता विनोद चौधरी एवं स्थानीय जनप्रति निधियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया था कि शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्थापित एक्स-रे मशीन गत दो वर्षो से बंद पड़ी हुई है। जिसका यहां आने वाले मरीजों को लाभ नहीं मिल पा रहा है उन्हें जिला चिकित्सालय पर निर्भर रहना पड़ रहा है। जिस पर चिटनिस एवं सांसद पाटिल ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजेश सिसौदिया को मौके पर ही निर्देशित कर शीघ्र ही एक्स-रे मशीन की मरम्मत एवं सुधार कर मशीन शुरू करने के निर्देश दिए थे साथ ही यहां अन्य समस्याओं के निराकरण हेतु भी निर्देशित किया था
Tags
बुरहानपुर समाचार