इन पोषक तत्वों से भरपूर
सेब के छिलकों में विटामिन ए, विटामिन सी, पोटैशियम, कैल्शियम, फोलेट, आयरन जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। सेब का छिलका वजन कम करने के लिए भी फायदेमंद हैं। सेब के छिलके में मौजूद क्वेरसेटिन कंपाउंड ब्रेन सेल्स को डैमेज होने से बचाता है। वहीं डायबिटिक पेशेंट को छिलके समेत सेब खाना चाहिए। क्योंकि, यह शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है और इसको खाने से ग्लूकोमा का खतरा कम होता है।
सेब के छिलके खाने से घटता है वजन
अगर आप वजन घटाने की कोशिश में लगे हुए हैं, तो कोशिश करें सेब को छिलके समेत खाएं। छिलके में ओर्सोलिक एसिड होता है, एक आवश्यक यौगिक जो मोटापे से लड़ने में मदद करता है। यह मसल फैट को बढ़ाता है और कैलोरी को जलाने में मदद करता है, जिससे मोटापे का खतरा कम होता है। आप सेब को साबुत या फिर ओट्स आदि में डाल कर खा सकते हैं।
खाने से पहले ये बात रखें ध्यान
सेब को छिलके सहित खा रहे हैं तो ये बात जरूर ध्यान रखें कि पहले सेब को धो लें और एक घंटे के लिए पानी में भिगो दें। फिर उसके छिलके पर से कीटनाशक और मोम की कोटिंग को हटाने के लिए उन्हें 2-3 बार गुनगुने पानी से धो लें। यह आपको फल के वास्तविक स्वाद का आनंद लेने और अधिकतम लाभ प्राप्त करने में मदद करेगा।