अगर आपके दांतों में बन गई है कैविटी ? तो इन बातों का रखें ध्यान निश्चित होगा लाभ


अगर आपके दांतों में बन गई है कैविटी तो आप दांतों की इस प्रकार देखभाल करके कैविटी की समस्या को दूर कर सकते हैं.

दो टाइम ब्रश जरूर करें-

हम सभी सुबह के समय ब्रश तो करते ही हैं. साथ ही साथ हमें रात में सोने से पहले भी ब्रश करना चाहिए. रोजाना दो टाइम ब्रश करना हेल्दी रहता है. कुछ लोग ब्रश, काफी तेज और अधिक देर तक करते रहते हैं. ज्यादा देर तक ब्रश करना आपके दातों के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है. इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि आप दिन में दो बार ब्रश जरूर करें. साथ ही साथ ब्रश करते समय अपने दांतो पर ज्यादा प्रेशर ना डालें.

दांतों के बीच की सफाई- 

कई बार खाने पीने की वजह से चीजे हमारे दांतो के बीच में ही रह जाती है जो बाद में कैविटी बनती है लेकिन दातों के बीच फंसे खाने को हटाने के लिए ज्यादातर लोग टूथपिक का इस्तेमाल करते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो ऐसा बिल्कुल ना करें क्योंकि इससे आपको इन्फेक्शन भी हो सकता है. वहीं टूथपिक का अधिक इस्तेमाल करने से दांतों के बीच में गैप भी आ सकता है. ऐसे में इसे हटाने के लिए इंटरडेंटल क्लीनर का उपयोग करना सबसे सही रहेगा.

हेल्दी फूड का सेवन -

अगर आप चाहती है कि आपके दांतों में कैविटी ना हो तो आपको अपने खान-पान का ख्याल रखना होगा. आप कोल्ड ड्रिंक या फिर चॉकलेट जैसी चीजों का सेवन कम से कम करें. दांतों को हेल्दी रखने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों को डाइट में ज़रूर शामिल करें. यही नहीं खाना खाने के बाद एक बार कुल्ला ज़रूर करें ताकि बचा हुआ खाना आपके दांतों से निकल जाए. इसके साथ ही आप खाने को चबाते हुए खाएं. इससे आपका मुंह और नाक दोनों की एक्सरसाइज होगी.

माउथ क्लीनर का इस्तेमाल-

कैविटी या फिर बदबू से राहत पाने के लिए आप ब्रश करने के बाद माउथ क्लीनर का इस्तेमाल कर सकते हैं. आपको मार्केट में कई तरह के माउथ क्लीनर मिल जाएंगे जो मेडिकली ही प्रूव होते हैं.

दांतों की कैविटी दूर करने के घरेलू उपाय

1. नीम से दूर करें कैविटी

नीम का एंटी-बैक्‍टीरियल गुण बैक्‍ट‍ीरिया के कारण होने वाली कैविटी को दूर करने में मदद करता है. इसके लिए आपको दांतों और मसूड़ों में नीम के पत्तों का रस रगड़ना होगा. अब उसे कुछ मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें. फिर गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें. इस उपाय को दिन में एक या दो बार करें।

2. . नारियल तेल का उपयोग

आप नारियल तेल से भी कैविटी की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं. इसके लिए आपको एक चम्मच शुद्ध कोल्ड प्रेस्ड नारियल तेल लेना होगा. अब इस तेल को मुंह में रखें. करीब 10 से 15 मिनट के लिए इस तेल को घुमाते रहें और बाद में कुल्ला कर लें।

3. मुलेठी की जड़ का उपयोग

आप एक मुलेठी का टुकड़ा लें और पाउडर बना लें. इस पाउडर को ब्रश में लगाकर दांतों को साफ करें और बाद में पानी से कुल्ला कर लें।

4. . लौंग के तेल का इस्तेमाल

लौंग के तेल से भी आप कैविटी दूर कर सकते हैं. लौंग के तेल में रूई लगाकर कैविटी पर रखें. इस उपाय को नियमित रूप से करने से समस्या से जल्द ठीक हो जाएगा.



Post a Comment

Previous Post Next Post