मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ परिवार ने किया स्वास्थ्य अधिकारियों का सम्मान


बुरहानपुर - विगत दिनों स्वास्थ्य विभाग में हुए बड़े महत्वपूर्ण पदों पर परिवर्तन अंतर्गत नवीन सिविल सर्जन डॉ वसंत सारस्वत नवीन आरएमओ डॉ मुमताज अंसारी एवं सहायक आरएमओ डॉ गौरव थवानी का सम्मान एवं स्वागत किया| कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप इंगले जी ने की विशेष अतिथि माननीय डॉ वसंत सारस्वत माननीय डॉ मुमताज अंसारी माननीय डॉक्टर गौरव थवानी, डॉक्टर पाटीदार( हड्डी रोग विशेषज्ञ) एवं डॉक्टर रेहाना बोहरा इनका शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया गया ।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के लगभग सभी कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित थे मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव श्री संजय चौधरी ने नवीन पदों पर आसीन सभी डॉक्टर के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें इस पद के योग्य एवं सर्वश्रेष्ठ चयन बताया |
 इंगलेजी ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वास्थ्य विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग में अयोग्य व्यक्तियों द्वारा पद का दुरुपयोग किया परिणामस्वरूप उससे स्वास्थ्य एवं शहर के अन्य अन्य विभागों पर भी इसका विपरीत प्रभाव पड़ा  है नवीन पद पर आसित सभी अधिकारियों को राज्य कर्मचारी संघ परिवार की ओर से पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आपने आश्वासन देते हुए उन्हें पूरी लगन एवं मेहनत से कार्य करने हेतु निवेदन किया डॉक्टर मुमताज अंसारी एवं डॉ वसंत सारस्वत जी ने नवीन चुनौतियों को वर्तमान परिपेक्ष में कर्मचारियों के सहयोग एवं पूरे समर्पण के साथ पूर्णतःआश्वस्त किया कि  आप की कसौटी पर हम शत प्रतिशत खरे उतरेंगे राज्य कर्मचारी संघ परिवार एवं सामुदायिक स्वास्थ्य कर्मचारी संघ परिवार की ओर से सभी अधिकारियों को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया। 
मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ से श्रीकैलाश जी पटेल ( वरिष्ठ मार्गदर्शक )श्री विनोद यादव श्री विजय सोनी श्री इंदर सिंह जी श्रीमती कृष्णा चौहान श्री सुनील कोटवे श्री जय प्रकाश चौधरी विनोद चौधरी सुरेश चौधरी विजय राऊत भुवनेश शर्मा एवं बहुत सारे पदाधिकारी एवं सदस्य ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूरा सहयोग दिया !

Post a Comment

Previous Post Next Post