घटना शिकारपुरा क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि 3 बजे की है।
रात करीब 3 बजे जब रोजेदार शहरी के लिए उठ रहे थे तब जाकिर ने अपने घर के किचन के स्टैंड पर खड़े होकर फांसी लगा ली , किचन से गिरने की आवाज सुनकर पत्नी नीलो की नींद खुली उसने पति को फंदे पर झूलता देखा शोर सुनकर शहरी के लिए जाग रहे पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी
जाकिर अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था।
जाकिर ने अपने सुसाइड नोट पर लिखा कि मुझे माफ कर देना नीलो और बच्चों यह जो मैंने किया है बहुत गलत किया है पर मैं ब्याज भर भर के थक गया हूं।
मृतक ज़ाकिर की जेब से मिले सुसाइड नोट के आधार पर शिकारपुरा पुलिस ने चार महिला आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 306 भा.द.वि. (आत्महत्या का दुष्प्रेरण), 3/4 म.प्र.ऋणियों का संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर चारों महिला आरोपियों -
(1) शम्मी उर्फ़ शमीम पति कलीम
(2)काली उर्फ हमीदा
(3) लता उर्फ ललिता पति भास्कर
(4) सुमना बाई चारों निवासी रियाज पहलवान की होटल के पास, शिकारपुरा को गिरफ़्तार कर लिया है।
इन आरोपियों में से एक आरोपी शम्मी उर्फ़ शमीम के विरुद्ध पिछले वर्ष भी पुलिस अधीक्षक को सूदखोरी की शिकायत की गई थी।
शिकायत सही पायी जाने पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल थाना शिकारपुरा में शम्मी के खिलाफ दिनांक 09/09/2021 को अपराध क्र. 799/21 धारा 3/4 म.प्र. ऋणियों का संरक्षण अधिनियम व 2/11, 3/11 साहूकार अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई थी। वर्ष 2021 में जिले में सूदखोरी की शिकायतों पर अलग-अलग थानों में कुल 11 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए थे जिसमें से 4 प्रकरण अकेले शिकारपुरा थाना में दर्ज कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई थी।
आज की इस घटना पर भी पुलिस अधीक्षक द्वारा आम जन से अपील की जाती है कि अगर किसी व्यक्ति द्वारा आपसे अत्यधिक ब्याज़ वसूल कर सूदखोरी करके परेशान किया जाता है तो स्वयं को नुकसान पहुँचाने वाला कोई गलत कदम ना उठाते हुए उस व्यक्ति शिकायत संबंधित थाने पर करें। पुलिस द्वारा शिकायत सही पायी जाने पर तत्काल कार्यवाही की जाती है।
Tags
बुरहानपुर समाचार
