खैराती बाजार के निवासियों की शिकायत पर वार्ड में पहुंची आम आदमी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष दीक्षित

बुरहानपुर - आम आदमी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष प्रतिमा संतोष सिंह दीक्षित को वार्ड नंबर 13 खैराती बाजार के निवासियों की शिकायत पर वार्ड में पहुंची वहां पर जाकर निवासियों ने बताया कि पवित्र शाह अशरफ वली बाबा की दरगाह एवं हनुमान मंदिर के पास नगर निगम द्वारा जाने आने के रास्ते पर ट्रेचिंग ग्राउंड बना दिया गया है जिसके कारण दोनों वर्गों के धार्मिक लोगों को इस पर बहुत  आपत्ति है और ट्रेचिंग ग्राउंड बनाए जाने के कारण हनुमान मंदिर जाने आने का रास्ता बंद हो गया जिसके कारण श्रद्धालुओं को बहुत तकलीफ हो रही है उनकी धार्मिक आस्था को ठेस पहुंच रही है इस अवसर पर दीक्षित ने नगर निगम के सफाई अधिकारी कालू जंगल से विस्तृत चर्चा कर इस समस्या का निपटारा तुरंत करने हेतु निवेदन किया है उनके साथ इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के महिला जिला सचिव रजिया अंसारी वार्ड के निवासी निसार भाई कादरी शेख बाबू अब्बास खान रईस अहमद सद्दाम खान सभी उपस्थित थे सभी ने यहां के ट्रेचिंग ग्राउंड हटाने के लिए नगर निगम से निवेदन किया है नहीं हटाए जाने पर विरोध स्वरूप ज्ञापन दिया जाएगा

Post a Comment

Previous Post Next Post