जिले की खाद्य विभाग ने कि छापामार कार्यवाही : चलित लेब से की गई मौका स्थल पर जाँच

बुरहानपुर - मातापुर बाजार में खाद्य विभाग द्वारा छापेमार कार्रवाई की गई नेपानगर के मातापुर बाजार में जय हिंद होटल ट्राफिक जाम होटल से मिठाई के सेम्पल लिये गये तो वही चौराहे पर आइसक्रीम के ठेलो से आइसक्रीम के सैम्पल लिए खाद्य विभाग के द्वारा सैम्पलों की हाथ के साथ मौका स्थल पर जांच की गई लिये गये सैम्पलों में कुछ ऐसी चीजें पाई गई है। जो मानक स्तर की नही पाई गई, परन्तु खाद्य अधिकारी द्वारा उन्हें कोई कार्यवाही न करते हुवे बस नोटिस देकर समझाइश दी गई सोचने का विषय यह भी है के अगर लिये गये सैम्पलों में गड़बड़ थी तो कार्यवाही क्यु नहीं की गई गुप्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार चौराहे पर लगे एक आइसक्रीम के ठेले पर लिये गये सेम्पल में मशीन कुछ मिले हुवे मटेरियल की और इशारा कर रही थी उस ठेले की आइसक्रीम को डस्टबिन में डाल दिया गया और समझाइश दी गई के दोबारा ऐसा न करे अधिकारी के जाते ही उस ठेले पर देर रात तक फिर से आइसक्रीम बिकते नज़र आई सोचने का विषय यह भी है के जनता के स्वास्थ को ध्यान में न रखते हुवे समझाइश देकर छोड़ देना और कोई ठोस कार्यवाही करना समझ से परे है क्यु के गर्मी में सबसे ज्यादा बच्चे ही आइसक्रीम खाने का शोक रखते है मिलावट कही बच्चो के स्वास्थ को नुक्सान न पंहुचा दे विभाग द्वारा कोई ठोस कार्यवाही न करने से मिलावटी संचालको के हौसले बुलंद हो जायेंगे हुई इस कार्रवाई से कुछ समय के लिये नगर के होटल संचालकों में हड़कंप मंच गया खाद्य अधिकारी कमलेश डावर ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलित लेब चलाई जा रही है इसके द्वारा हम मौके पर ही खाद्य पदार्थों की जांच करते हैं और अगर जांच में कुछ पाया जाता है तो उस दुकान से लीगल नमूना लेकर जांच के लिए भोपाल भेजते है नेपानगर में अभी 25 से 30 सैंपल लिये गये जिसमें प्रथम दृष्टया कुछ चीजें मानक स्तर की नहीं पाई गई है जिन्हें नोटिस जारी कर समझाइश दी गई है अगर फिर भी सुधार नहीं पाया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी खाद्य विभाग इस बार चलित प्रयोगशाला लेकर कार्यवाही करने पहुचा है

Post a Comment

Previous Post Next Post