बुरहानपुर - थाना गणपति नाका पर आगामी त्यौहार को देखते हुए शांति समिति की बैठक। बुरहानपुर के थाना गणपति नाका में आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए शांति समिति की बैठक थाना परिसर में थाना प्रभारी राजेश दुबे के नेतृत्व में संपन्न हुई,जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित सभी धर्मों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। थाना प्रभारी द्वारा उपस्थित जनों से आग्रह किया गया कि आगामी सभी त्योहार शांतिपूर्वक, परस्पर सद्भावना के साथ और सभी धर्मों का आदर करने की भावना के साथ मनाने की अपील की गई। इस अवसर पर थाना प्रभारी राजेश दुबे, सब इंस्पेक्टर कुरेशी, एसआई तिवारी, प्रधान आरक्षक धनराज पाटील, मुकेश पाटीदार और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे
Tags
बुरहानपुर समाचार