बुरहानपुर - कौशल विकास संचालनालय मध्य प्रदेश के तत्वावधान में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बुरहानपुर में एक दिवसीय प्लेसमेंट ड्राईव का आयोजन किया गया यह जानकारी शासकीय आईटीआई कॉलेज प्राचार्य पी.एल.पुवारे ने दी उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट ड्राईव में सुजुकी मोटर गुजरात ने सहभागित की जिसमें ऑनलाईन एवं संस्थान स्तर पर ऑफलाईन आवेदकों का पंजीयन किया गया उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 50 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक स्तर पर चयन किया गया।
Tags
बुरहानपुर समाचार