प्रत्येक क्रय करने वाले उपभोक्ता को पक्का बिल अवश्य लेना चाहिए समाजसेवी डॉ फौजिया सोडावाला

बुरहानपुर - जिले के कलेक्टर प्रवीण सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिला खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग जिला बुरहानपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय बुरहानपुर जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर एवं उपभोक्ता अधिकार संगठन जिला बुरहानपुर के संयुक्त तत्वाधान में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस जनपद पंचायत हाल सभागृह में बुरहानपुर जिले के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं पेरालिगल वोलेनटियर महेंद्र जैन की अध्यक्षता पेरालिगल वोलेनटियर व् अध्यक्ष डॉ फौजिया सोडावाला एवं दिनेश मोहन पाटिल के मुख्य आतिथ्य व् अध्यक्ष शोभा चौधरी के विशेष आतिथ्य में मनाया गया इस अवसर पर जिले की खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग की अधिकारी अर्चना नागपुरे एवं नापतौल निरीक्षक संगीता भवर, व् विभाग के अधिकारियो कर्मचारियों गणमान्य नागरिको की उपस्थिति में बड़ी धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की चित्रछाया पर माल्यार्पण व् दीपप्रज्वलन से हुआ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ फौजिया सोडावाला ने कहा की वर्त्तमान समय की महती आवश्यकता है की हर उपभोक्ता को जागरूक रहकर अपने हक़ ओर अधिकारों की जानकारी अवश्य रखना चाहिए सोडावाला ने कहा की कोई भी वस्तु हम ख़रीदे प्रत्येक वस्तु का पक्का बिल अवश्य लेना चाहिए कार्यशाला को संबोधित करते हुए दिनेश पाटिल ने कहा की जब तक उपभोक्ता जागरूक नही होगा तब तक हमे समस्याओ का सामना करते रहना पड़ेगा उपभोक्ता अधिकार दिवस है प्रत्येक जनमानस को इस दिवस को सोचना ओर समझना होगा ओर अपने हक़ को जानना होगा उपभोक्ता अधिकार दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महेंद्र जैन ने कहा की इस हाल में बैठे प्रत्येक व्यक्ति में इतनी क्षमता है की वह पुरे जिले में ही नही हर उस जगह उपभोक्ता के बारे में जानकारी दे सकता है जैन ने कहा की आपके पक्का बिल लेने से जो इनकम सरकार को होगी उस इनकम से देश ओर प्रान्त विकास की ओर अग्रसर होगा अर्चना नागपुरे ने अपने विभाग की महती पूर्ण जानकारी से सदन को अवगत कराते  हुए यह कहा की शासन अपने दायित्वों का निर्वहन तो करता ही है किन्तु प्रत्येक देश वासी का भी यह कर्तव्य है की वह शासन प्रशासन को सहयोग प्रदान करे नागपुरे ने बताया की इस हाल में हमने स्टाल लगाये ओर स्टाल के माध्यम से शहर की जनता को जागरूकता का संदेश दिया है की हमे कैसे जागरूक रहना है उक्त अवसर पर पेरालिगल वोलेनटियर डॉ अशोक गुप्ता पेरालिगल वोलेनटियर बेला तारकस , मंगला दुबे , प्रीतम महाजन , संतोष पाटिल , सईदा खान , ममता कोरी , जितेन्द्र ठाकुर , गोपाल कालेकर के साथ साथ अन्य सदस्य उपस्थित थे l कार्यक्रम का सफल ओर सुंदर संचालन नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारी सुरेश संखेरे ने किया उपरोक्त जानकारी जिला नागरिक आपूर्ति खाद्य विभाग की प्रभारी अधिकारी अर्चना नागपुरे ने दी l

Post a Comment

Previous Post Next Post