रेलवे स्टेशन से जल्द ही जनरल टिकट मिलना शुरू होगा यात्री सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों से यात्रा करेंगे

 बुरहानपुर ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है रेलवे स्टेशन से जल्द ही जनरल टिकट मिलना शुरू होगा यात्री सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों से यात्रा करेंगे रेल मंत्रालय की तरफ से नोटिफि केशन जारी होने के बाद स्टेशन पर व्यवस्थाएं शुरू कर दी गई है भारतीय रेलवे ने कोरोना संक्रमण के चलते 2 सालों से स्टेशन के टिकट काउंटर से ट्रेनों में यात्रा के लिए मिलने वाले जनरल टिकट पर रोक लगा रखी थी ट्रेनों को रिजर्वेशन कराने के बाद ही यात्रा करने की अनुमति है कोविड संक्रमण का असर कम होने के बाद रेलवे ने भी गाइडलाइन में बदलाव करते हुए जनरल टिकट से ट्रेन में यात्रा शुरू करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। सभी ट्रेनों में अनारक्षित डिब्बों की व्यवस्था होगी बुरहानपुर से 3 हजार टिकट की खपत बुरहानपुर स्टेशन से जनरल टिकट की खपत अधिक है दो साल पहले तक स्टेशन से 3 हजार जनरल टिकट की प्रतिदिन बिक्री होती थी मुंबई, भिवंडी, नासिक, भुसावल, जलगावं, खंडवा, भोपाल, इटारसी सहित अन्य स्टेशनों के लिए बड़ी मात्रा में जनरल टिकट खरीदे जाते है जनरल टिकट शुरू होने से किराया भी कम लगेगा यात्री किसी भी ट्रेन के जनरल कोच में बैठकर यात्रा करेंगे इन ट्रेनों का बढ़ेगा स्टॉपेज कोरोना काल में रद्द की गई ट्रेनों का संचालन भी शुरू होने जा रहा है मुंबई, दिल्ली रेलवे लाइन की ट्रेनों भी शुरू होने से बुरहानपुर स्टेशन पर तीन टे्रन भुसावल नागपुर एक्सप्रेस, जयपुर अजमेर, कटनी भुसावल पैसेंजर का स्टॉपेज बढ़ेगा वर्तमान में 34 ट्रेनों का संचालन हो रहा है, जिसमें लगभग 30 ट्रेनों अप और डाउन ट्रेक पर प्रतिदिन दौड़ रही है

Post a Comment

Previous Post Next Post