बुरहानपुर - दिनांक 17 व 18 मार्च को होली-धुलेंडी व शब-ए-बारात त्यौहार को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस के फिक्स पिकेट लगाए जाएंगे जो चौराहों के साथ-साथ विभिन्न स्थानों पर लगातार पुलिस चैकिंग करेंगे।
शहर में लगभग 50 फिक्स पॉइंट, 8 पुलिस पैट्रोलिंग व्हीकल व थानों की 16 मोटरसाइकल पार्टी भी लगातार भ्रमण करेंगी।
शहर में लगे 250 हाई डेफिनेशन सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन कैमरों से सर्विलेंस किया जाएगा। त्योहारों की व्यवस्था को देखते हुए जिले में बाहर से भी पुलिस फोर्स बुलाया गया है। त्यौहारों के दौरान जिले में कुल 500 पुलिसकर्मियों का बल तैनात रहेगा।
दिनांक 18.03.22 शुक्रवार को प्रशासन द्वारा जिले में ड्राई-डे घोषित किया गया है।
शराब पीकर वाहन चलाने वाले या हुड़दंग करने वाले शरारती तत्वों को पुलिस द्वारा ब्रीथ एनालाइजर से चैक किया जाएगा।
शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कड़ी पुलिस कार्यवाही की जाएगी।
सभी थाना प्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्रों में शांति-समिति की बैठक ली गयी है व पुलिस-प्रशासन द्वारा सभी शहर वासियों से शांति सौहाद्र के साथ मिल-जुलकर इन पर्वों को मनाने की अपील की गयी है।
शहर के इन स्थानों पर लगाए जाएंगे पुलिस चैकिंग पॉइंट-
कोतवाली थाना क्षेत्र के पुलिस चैकिंग पॉइंट्स-
मंडी चौक, बुधवारा चौराहा, मुल्ला हयाती की मस्जिद, अड्डे की मस्जिद, कमल टॉकीज तिराहा, डाकवाड़ी, अंबेडकर प्रतिमा, बस स्टैंड, शनवारा,अंडा बाजार, राजघाट, बाई साहब की हवेली, फुल चौक, जामा मस्जिद मेन गेट।
शिकारपुरा थाना क्षेत्र के पुलिस चैकिंग पॉइंट्स-
पांडूमल चौराहा, चूड़ी वाली गली मस्जिद, काली मस्जिद के पास, दौलतपुरा चौकी पासी मोहल्ला, सीलमपुरा पानी की टंकी के पास, तिलक हाल चौराहा, शिकारपुरा पुलिस चौकी, दरियापुर, जैनाबाद,राजपुरा गेट।
लालबाग थाना क्षेत्र के पुलिस चैकिंग पॉइंट्स-
सागर टावर, जामा मस्जिद, गुलाबगंज, चित्रा टॉकीज, राम मंदिर चिंचाला, बहादरपुर, पातोंडा, बिरोदा, सिंधी बस्ती चौराहा, गुलाबगंज शिव मंदिर के पास, पुराना बोरले अस्पताल।
गणपति नाका थाना क्षेत्र के पुलिस चैकिंग पॉइंट्स-
चंद्रकला चौराहा, सिंधीपुरा चौराहा, विट्ठल मंदिर इतवारा, आजादनगर, लोधीपुरा, इतवारा गेट, शहदकुआं, नागझिरी, छोटा बोरगांव।