12 से 14 वर्ष के उम्र वाले बच्चों का कोविड-19 टीकाकरण का हुआ शुभारंभ

बुरहानपुर - जिले में 12 से 14 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों को कोविड 19 टीकाकरण का शुभारंभ हुआ। यह जानकारी जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.वाय.बी.शास्त्री ने दी उन्होंने बताया कि शुभारंभ अवसर पर नेहरू मोंटेसरी हॉयर सेकंडरी स्कूल में सांसद प्रतिनिधि, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला आदित्य प्रजापति, शाला प्राचार्य सिस्टर जोनशी एवं शाला के शिक्षकगण, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, स्कूली विद्यार्थीगण बच्चों एवं उनके पालकों की गरिमामय उपस्थिति में टीकाकरण कार्य किया गया। 
इस अवसर पर अतिथियों ने बच्चों को बताया कि हमें कोविड-19 बीमारी के प्रकोप से डरना है, ना कि वैक्सीन से, यह टीकाकरण पूर्ण रूप से सुरक्षित एवं लाभदायक है। आज बड़ी प्रसन्नता हो रही है कि जिला कोविड-19 बीमारी से शत-प्रतिशत मुक्त हैं, यह श्रेय सभी विभागों के अधिकारियों एवं फ्रंटलाईन कर्मचारियों को जाता है, जो अपने स्वास्थ्य की परवाह न करते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन करते रहे है, वह सब बधाई के पात्र हैं

Post a Comment

Previous Post Next Post