बुरहानपुर/21 फरवरी, 2022/- जल जीवन मिषन के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में किये गये नल जल योजना के कार्यों के संबंध कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह की अध्यक्षता में आज जिला जल एवं स्वच्छता मिषन की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कार्यपालन यंत्री एवं सदस्य सचिव श्री बुंदेला द्वारा जल जीवन मिषन के अंतर्गत कार्याे के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देषित किया कि ग्राम स्तर पर प्रषिक्षित एफ.टी. के. यूजर से पेयजल गुणवत्ता हेतु निरंतर जल परीक्षण कराये जाये, जल संसाधन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग आपस में समन्वय स्थापित करते हुए जल संरक्षण संवर्धन की नवीन कार्ययोजना बनायें, जिससे भू-जल स्तर में वृद्धि व पेयजल स्त्रोतो में पर्याप्त जल की उपलब्धता बनी रहे। इसके साथ ही उन्होनें सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को आश्रम, छात्रावास एवं स्कूल में पेयजल व्यवस्था हेतु आवष्यक निर्देष दिये तथा वन विभाग को निर्देषित किया कि जल जीवन मिषन के अंतर्गत वन ग्रामों में पेयजल अधोसंरचना निर्माण हेतु कितने ग्रामवार स्वीकृति दी गई है, की जानकारी संधारित करना सुनिष्चित करें।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं उपाध्यक्ष श्री रोहित सिसोनिया ने जिला जल एवं स्वच्छता मिषन समिति के संबंध में उपस्थिजनों को आवष्यक जानकारी दी। बैठक में स्वास्थ्य विभाग मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेष सिसोदिया, जनजातीय कार्य विभाग श्री लखन अग्रवाल, कृषि विभाग उपसंचालक मनोहर सिंह देवके, षिक्षा विभाग जिला कार्यक्रम समन्वयक श्री रविन्द्र महाजन, वन विभाग अनुविभागीय अधिकारी श्री यादव, जल संसाधन विभाग कार्यपालन यंत्री श्री अरूण चौहान सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Tags
बुरहानपुर समाचार