अगर आपको है माइग्रेन का दर्द तो भूलकर भी इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए ... जानिए कौन सी हैं वो चीजें ?


हम यहां आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जो माइग्रेन की समस्याओं को ट्रिगर कर सकता है. ऐसे में आपको भूलकर भी इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए.

कैफीनयुक्त चीजें- बहुत अधिक कैफीन और कैफीन युक्त पदार्थों का सेवन करने से माइग्रेन या सिरदर्द की परेशानी बढ़ सकती है. हालांकि कैफीन माइग्रेन के हमलों को रोकने में मदद कर सकता है. अगर कभी-कभी आप इसका सेवन करते हैं तो यह सिरदर्द से राहत भी दे सकता है. लेकिन अगर आप अधिक मात्रा में कैफीनयुक्त बदार्थ जैसे. कॉफी, का सेवन करते हैं तो सिरदर्द की समस्या को बढ़ा सकता है.

आर्टिफिशयल स्वीटनर्स- कई प्रोसेस्ड चीजों में आर्टिफिशियल मिठास होती है. यह चीनी का एक विकल्प होता है जो प्रोसेस्ड फूड में मिठास बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इस तरह की चीजों को डाइट में जोड़ने से माइग्रेन की परेशानी बढ़ सकती है.

चॉकलेट (Chocolate)- चॉकलेट को शराब के बाद माइग्रेन के हमलों के लिए दूसरा सबसे आम ट्रिगर माना जाता है. चॉकलेट में कैफीन और बीटा-फेनिथाइलामाइन दोनों तत्व पाए जाते हैं जो सिरदर्द की परेशानी को बढ़ा सकते हैं.

अचार और फर्मेटेड फूड्स- अचार, फर्मेटेड फूड और मसालेदार खानों का अधिक मात्रा में सेवन करने से माइग्रेन का दर्द बढ़ सकता है

Post a Comment

Previous Post Next Post