बुरहानपुर - कांग्रेस पार्टी ने अपनी पार्टी को मजबुत करने के लिये और अपने सदस्यों को एकजुट करने के लिये कांग्रेस पार्टी ने हर घर में पहुंचकर पार्टी संबंधित जानकारियां पहुंचाने का काम प्रारंभ किया है ,कांग्रेस नेता अपने दौरे के दौरान हाथो हाथ लोगों को सदस्य बनाकर उनके घर के बाहर उनका नाम और सदस्य की पहचान के रूप में पोस्टर भी चस्पा कर रहे हैं इस अभियान की शुरुआत पुर्व पीसीसी सदस्य प्रोफेसर विजय कुमार दीक्षित ,पूर्व विधायक हमीद काजी एवं रविंद्र महाजन तथा हर्षराज देवड़ा के मार्गदर्शन में प्रारंभ कि गई है कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला जिला महांमत्री एवं आयोजन के सूत्रधार रिंकू टांक ने बताया की मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सम्माननीय पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर बुरहानपुर के साथियों ने इस काम का बीड़ा उठाया है कि व्यापक स्तर पर बुरहानपुर जिले में कांग्रेस सदस्यों की संख्या बढ़ाई जाए और पार्टी का संगठनात्मक ढांचा और भी मजबूत किया जाए कांग्रेस कार्यकर्ता लालबाग क्षेत्र के गांधी कॉलोनी और मामू कॉलोनी स्थित रह वासियों के बीच में पहुंचे जहां महमूद रजा और आरिफ भाई के नेतृत्व में प्रत्येक घर तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी पहुंच बनाई इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे वार्ड वार्ड वासियों ने भी उन्हें हाथों हाथ लिया और आश्वस्त किया कि आने वाले समय में भी कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने में अपना योगदान देंगे इस दौरान वरिष्ठ नेता नफीस मंशा खान, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीतिसिंह राठौर, पार्षद एवं महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सरिता भगत ,जैसलिन कीर, इंद्रसेन देशमुख,,शाहपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राम भाऊ लांडे,डॉ प्रवीण वरिष्ठ कांग्रेस नेता और,पार्षद रईस भाई ,सलीम कॉटन वाला,किशन सुखवानी, प्रदीप राजे ,असलम पार्षद,राजू मोरे आदी अनेक साथी मौजूद रहे
Tags
बुरहानपुर समाचार