कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की जिला स्तरीय प्रयोग शाला व कार्यालय का किया निरीक्षण

बुरहानपुर/21 फरवरी, 2022/ - कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने आज पी.एच.ई. कार्यालय पहुँचकर परिसर में स्थापित जिला प्रयोगषाला का औचक निरीक्षण किया तथा निरीक्षण के दौरान जल नमूना एकत्रित कर प्रयोगषाला में जमा किये जाने की प्रक्रिया का सत्यापन किया। कलेक्टर ने निर्देषित किया कि जल नमूना हमेषा स्ट्रौलाईज बॉटल में ही बुलायें। उन्होंने प्रयोगषाला में प्राप्त जल नमूने का अपने समक्ष परीक्षण करवाया। 
कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने प्रयोगशाला में रखे उपकरण पी.एच. मीटर, टीडीएस मीटर एवं आयन मीटर की स्थिति की देखी। उन्होंने अवलोकन करते हुए देखा कि उपकरण सहीं स्थिति में कार्य कर रहे है या नहीं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जिला एवं उपखण्ड स्तरीय प्रयोगषाला में एनबीएल प्रमाणीकरण अनुसार प्रक्रिया का पालन किये जाने के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कार्यपालन यंत्री पी एस. बुंदेला द्वारा प्रयोगषाला से संबंधित जानकारी से कलेक्टर श्री सिंह को अवगत कराया गया। उन्होंने प्रयोगषाला के आसपास साफ-सफाई करने के निर्देष दिये। इस अवसर पर सहायक यंत्री श्री कपिल धवन एवं जिला सलाहकार श्री राजेष ठाकुर सहित अन्य अधिकारीगण तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post