वित्तीय साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत खकनार में शिविर आयोजित ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता एवं डिजीटल भुगतान संबंधी जानकारी दी

बुरहानपुर -  वित्तीय साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत खकनार में  कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें स्टार ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बुरहानपुर द्वारा वित्तीय साक्षरता के संबंध में विस्तृत रूप से बारीकियों से अवगत कराया गया तथा डिजिटल लेन-देन संबंधी आवश्यक जानकारी उपस्थितजनों को दी गई शिविर में डिजिटल लेनदेन के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियाँ की जानकारी प्रदान की गई इस अवसर पर उपस्थितजनों द्वारा वित्तीय साक्षरता से संबंधित सवाल-जवाब भी किये गये आयोजित शिविर में डीडीएम नाबार्ड रविन्द्र मोरे, डीपीएम, एन.आर.एल.एम. परियोजना प्रबंधक सरिता स्वामी व स्वयं सहायता समूह की महिलाए उपस्थित रही

Post a Comment

Previous Post Next Post