अगर आप भी रात में खर्राटों के कारण हो रहे है परेशान तो अपनाएं ये खास टिप्स


रात में खर्राटे आना आम बात है। अगर आप भी अपने खर्राटों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं जिन्हें हम बताने जा रहे हैं। इससे धीरे-धीरे आपको इस समस्या से राहत मिल जाएगी। 

अपनाएं ये आसान उपाय व देशी नुस्खे :

1◆ अगर आप इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो आपको अपने सोने का तरीका बदलना होगा। आप पीठ के बल सोने की जगह एक साइड करवट लेकर सोएं। इसके अलावा, आप सिर ऊंचा करके सोया करें।

2◆ अपने खान-पान पर भी खास ध्यान दें। नमक वाली चीज कम खाएं। इसके अलावा सिगरेट और शराब से दूर रहें। वहीं, बेवक्त खाने की आदत से बचें और सही वक्त पर ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर करें।

3◆ कई बार गले की चर्बी बढ़ने की वजह से भी ये समस्या होती है। गले के आस-पास अधिक फैट जमने से यहां सिकुड़न हो जाती है और खर्राटे के रूप में आवाज निकलती है।

4◆ पानी की कमी की वजह से भी कई बार ये परेशानी आ धमकती है। जब शरीर में पानी की कमी होती है तो नाक के रास्ते की नमी सूख जाती है। इसलिए दिनभर में कम से कम 8-10 ग्लास पानी पिएं।

5◆ सोने से पहले एक गिलास हल्दी वाला दूध पीना काफी फायदेमंद माना जाता है. हल्दी के एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बायोटिक गुण नाक के कंजेशन को कम करने में मदद करते हैं, जिससे खर्राटे लेना कम होता है. 

6◆ एक गिलास गर्म पानी में शहद और दालचीनी पाउडर डालकर पीने से खर्राटों की समस्या पर काबू पाया जा सकता है.

7◆ पुदीने की पत्तियों को पानी में उबालकर पीने और मिंट ऑयल (Mint Oil) की कुछ बूंदों को नाक में डालने से भी खर्राटों में राहत मिलती है.  

8◆ श्वसन से संबंधित व्यायाम भी खर्राटों से राहत में काफी कारगर माने जाते हैं. प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, कपालभाति जैसे योगासन करने से खर्राटों की परेशानी दूर की जा सकती है.

9◆ सोने से पहले गुनगुने देसी घी की कुछ बूंद नाक में डालें. कुछ दिनों में खर्राटों की समस्या दूर हो सकती है.

10◆ नाक बदं होने से खर्राटों की समस्या होने लगती है। इसका सबसे अच्छा समाधान स्टीम थेरेपी(भाप) है। इससे बंद नाक खुल जाता है, और खर्राटों से राहत मिलती है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.


कृपया इस वीडियो चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें 👈 इस लिंक को क्लिक करें

Post a Comment

Previous Post Next Post