बुरहानपुर - जायन्ट्स चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित मूकबधिर अंध विद्यालय में बुरहानपुर जिले की भारतीय मूल की मानव सेवी अंतर्राष्ट्रीय संस्था जायन्ट्स के अंतर्गत आज सामाजिक संस्था जायन्ट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर एवं जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर द्वारा 11 बजे से लेकर सफाई अभियान का कार्यक्रम जायन्ट्स ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष जायन्ट्स चेरिटेबल ट्रस्ट के कार्यकारिणी सदस्य एवं नगर निगम के ब्रांड एम्बेसेडर महेंद्र जैन जायन्ट्स चेरिटेबल ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष व जायन्ट्स सदस्य कैलाश अग्रवाल जनजाग्रति संस्था की अध्यक्ष जायन्ट्स चेरिटेबल ट्रस्ट के कार्यकारिणी सदस्य एवं नगर निगम के ब्रांड एम्बेसेडर डॉ. फौजिया सोडावाला जायन्ट्स ग्रुप की अध्यक्ष शोभा चौधरी जनजाग्रति संस्था एवं जायन्ट्स ग्रुप के सम्मानीय पदाधिकारी व् सदस्य डॉ. अशोक गुप्ता सुमेरा अली सुनील शाह आसिफ खान गनपतदास चौधरी के साथ साथ स्कूल प्राचार्य देविदास चौहान उपप्राचार्य चन्द्रकांत पाटिल शिक्षक धर्मेन्द्र भंडारी पंकज शाह उषा ठाकुर के साथ साथ मूकबधिर अँध विद्यालय की छात्र एवं छात्राए इस अवसर पर उपस्थित थी ।सर्वप्रथम सभी बच्चो को स्वच्छता अभियान के बारे में महेंद्र जैन के द्वारा बताया गया उसी बात को दोहराते हुए पंकज शाह ने मूकबधिर अंध विद्यालय की भाषा के माध्यम से छात्र एवं छात्राओं को बताया की स्वच्छता का जिवन में एवं घर मंदिर व् शिक्षा मंदिर में इसका क्या महत्व है हमारे स्वास्स्थ्य पर इसका क्या असर पड़ता है तत्पस्च्यात स्कूल परिसर में उपस्थित समस्त सामाजिक संस्थाओ के साथी शिक्षकगण एवं छात्र छात्राओं को स्वच्छता की शपथ भी दिलवाई गई इस अवसर पर पुरे परिसर की संस्था सदस्यों द्वारा सफाई की गई एवं सभी बच्चो को पढ़लिखकर आगे बढने की सलाह संस्था के कोषाध्यक्ष कैलाश अग्रवाल द्वारा दी गई और कहा की जीवन में आगे बढने के लिए हम जब तक हम प्रयत्न नही करेगे तब तक हम अपने लक्ष्य को पा नही सकेगे कार्यक्रम का संचालन डॉ. फौजिया सोडावाला ने किया एवं उपस्थित जनों का आभार श्रीमती शोभा चौधरी ने माना उपरोक्त जानकारी संस्था सदस्य सुनील शाह एवं सुमेरा अली द्वारा दी गई।