यदि आप सर्वाइकल पैन से हैं परेशान तो तुरंत अपनाइये ये घरेलू उपाय


यदि आप सर्वाइकल पैन से हैं परेशान तो तुरंत अपनाइये ये घरेलू उपाय

हल्दी

सर्वाइकल पेन से छुटकारा पाने के लिए हल्दी बहुत फायदेमंद है। हल्दी में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं जो सूजन और दर्द से राहत दिलाते हैं। सर्वाइकल के दर्द से परेशान हैं तो एक गिलास दूध में हल्दी डालकर गर्म कर लें। जब दूध ठंडा हो जाए तो इसमें शहद मिलकर पिएँ। 

तिल का तेल 

सर्वाइकल के दर्द में तिल के तेल से मालिश करने से फायदा होता है। तिल में भरपूर मात्रा में कॉपर, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, विटामिन डी, जिंक जैसे तत्व होते हैं जो सर्वाइकल के दर्द और सूजन से निजात दिला सकते हैं। इसके लिए तिल के तेल को हल्का गुनगुना करके रोजाना इससे अपनी गर्दन की मालिश करें। ऐसा करने से आपको दर्द से जल्द राहत मिलेगी। 

बर्फ की सिंकाई 

अगर आप सर्वाइकल पेन से परेशान हैं तो प्रभावित हिस्से की बर्फ से सिंकाई करें। इसके लिए एक तौलिए में कुछ बर्फ के टुकड़े डालकर इससे अपनी गर्दन की सिंकाई करें। ऐसा करने से आपको दर्द और सूजन से जल्द आराम मिलेगा। 

लहसुन

लहसुन भी सर्वाइकल पेन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, विटामिन सी आदि तत्व मौजूद होते हैं जो दर्द से आराम दिलाते हैं। इसके लिए रोजाना सुबह 2 कली लहसुन की पानी के साथ लें। इसके अलावा आप सरसों के तेल में 6-7 लहसुन की कली डालकर गर्म कर लें। इसके बाद इसे छान लें। इस तेल से रोजाना मालिश करने से लाभ मिलेगा।

गुनगुने पानी से नहाएं

सर्वाइकल की समस्या में गुनगुने पानी से नहाना चाहिए क्योंकि इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इसके अलावा आप दर्द वाले हिस्से पर हॉट वाटर बॉटल से सिंकाई भी कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको दर्द से जल्द राहत मिलेगी।



Post a Comment

Previous Post Next Post