बुरहानपुर - निजी स्कुलो व्दारा किताबो की सुची सार्वजनिक किए जाने बाबत अगले शैक्षणिक सत्र मे किताबे यथावत् रहेंगी या कोई बदलाव होंगा, इस संदर्भ मे निजी स्कुलो व्दारा जानकारी मध्यप्रदेश शासन के नियमानुसार नवीन सत्र प्रांरभ होने के 90 दिन पुर्व या जनवरी माह के अंत तक सार्वजनिक करना होंगा एवं बोर्ड पर किताबो कि सुची चिपकाना होंगी लेकीन अधिकांश स्कुलो व्दारा इस संबंध मे कोई जानकारी सार्वजनिक नही की गई है। जिससे सत्र प्रारंभ होने के पुर्व अभिभावक अपने स्तर पर किताबो का प्रबंध नही कर पायेंगे और स्कुलो व्दारा तय दुकानो से किताबे खरीदने को मजबुर होना पडेंगा पालक महासंघ जिला ईकाइ बुरहानपुर कलेक्टर से मांग करती इस संबंध मे जरुरी कदम उठाते हुए कार्यवाही की जाए।