1- नारियल पानी-
शिशु को दस्त लगने पर उसे हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है. इसके लिए आप बच्चे को नारियल पानी दे सकते हैं. नारियल पानी में न्यूट्रीएंट्स और मिनरल्स अच्छी मात्रा में होते हैं. इससे शिशु का पतला मल मोटा और कठोर हो जाता है. नारियल पानी में पाए जाने वाला फाइबर कॉन्टेंट बच्चे के दस्त को जल्द ठीक करने में मदद करता है.
2- नमक चीनी का पानी-
किसी को भी दस्त लगने की समस्या होने पर नमक-चीनी का घोल पीने की सलाह दी जाती है. ठीक उसी तरह बच्चों को दस्त होने पर भी आप नमक- चीनी वाला पानी दे सकते हैं. यह एक तरह का इलेक्ट्रोलाइट होता है, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है. इससे दस्त बहुत जल्दी बंद हो जाते हैं. ऐसे में अगर आपके शिशु को दस्त की समस्या है तो आप उसे नमक और चीनी के पानी दे सकते हैं.
3- केला-
अगर आपका बच्चा ठोस आहार लेने लगा है तो आप दस्त की समस्या होने पर केला खिला सकते हैं. केला एक फाइबर रिच फूड है. हालांकि बच्चे को केला खिलाते समय ध्यान रखें कि केला अच्छी तरह से पका हुआ होना चाहिए. कच्चा केला खिलाने से दस्त ठीक होने के बजाय तकलीफ और बढ़ सकती है. केले से बच्चे को ज़रूरी विटामिन्स और मिनरल्स मिलते हैं. आप शिशु को केले की प्यूरी बनाकर भी दे सकते हैं.
4- दही और जीरा-
दही प्रोबायोटिक फूड है जिससे पेट अच्छा रहता है. दही मे गुड बैक्टीरिया होते है जिससे दस्त की समस्या खत्म हो जाती है. छोटे बच्चे को दस्त होने पर आप दही में भुना हुआ जीरा पाउडर डालकर दे सकते हैं. इससे बच्चे को दस्त में काफी आराम पड़ेगा.
5- नींबू पानी-
शिशु को दस्त की समस्या होने पर आप उसे नींबू पानी भी दे सकते हैं. ये काफी अच्छा और असरदार घरेलू उपाय है. नींबू पानी से बच्चा हाइड्रेट रहता है और नींबू शरीर के टॉक्सिंस बाहर निकालने में मदद करता है. आप चाहें तो नींबू पानी में थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं. विटामिन सी से भरपूर नींबू बच्चे की इम्यूनिटी भी मजबूत करता है.
अन्य घरेलू उपाय
आप शिशु को दस्त लगने पर चावल का पानी (Rice Water) भी दे सकते हैं. इससे त्वचा हाइड्रेट रहती है और बच्चे के दस्त को रोकने में भी काफी मदद मिलती है. चावल का पानी पिलाने शिशु को बार-बार पॉटी नहीं आती. बच्चे को आप मसूर की दाल का सूप (Masoor Dal Soup) भी दे सकते हैं. मसूर की दाल का पानी या सूप पीने से बच्चे की दस्त की समस्या जल्दी ठीक हो जाती है.
कृपया इस वीडियो चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें 👈 इस लिंक को क्लिक करें