क्या आप भी खाते है बार-बार खाना तो हो जाए सावधान


किस मौसम में क्या खाना चाहिए व दिन में किस समय खाना चाहिए, इन सभी बातों का जिक्र हमारे आयुर्वेद में मिलता हैं। इस जरूरी बात की जानकारी होने के बावजूद भी हम जिदंगी के तनाव के चलते इसका पालन नहीं कर पाते हैं। कुछ लोग स्वाद के चक्कर में या तो बार-बार खाना पसंद करते हैं या फिर उस चीज का जरूरत से ज्यादा ही सेवन कर लेते हैं। यह हमारी सेहत के लिए नुकसानदेह हैं। अपनी ज्यादा खाने की आदत पर काबू पाने के लिए आइए जानते हैं कुछ जरूरी उपायों के बारे में।

1. अंडा

अंडे में प्रोटीन के साथ-साथ अन्य पोषक तत्वों का अच्छा मिश्रण होता हैं। जो बॉडी में फैट बर्न करने में मदद करता है, जिससे भूख देर से लगती हैं।

2. जौं और ओट्स

बार-बार खाना एक बुरी आदत हैं, जो हमारी सेहत के लिए नुकसानदेह हैं। इनसे बचने के लिए आप जौं और ओट्स का सेवन करें। आपको बता दें कि इन दोनों में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाएं जाते हैं। जो हमारी इम्युनिटी को भी मजबूतर करते हैं।

3. अंजीर

बार-बार खाना हमारी सेहत के लिए नुकसानदेह होता है, ऐसे में आप इस आदत से बचने के लिए अंजीर खाएं। आपको बता दें कि अंजीर में नेचुरल शुगर और फाइबर होते हैं। इसमें कम कैलोरी होती हैं, जो कि आपके पेट को ज्यादा समय तक फूल रखता हैं।

4. दही

दही में कैल्शियम और प्रोटीन पाएं जाते हैं। यह मांसपेशियों के निर्माण को भी बढ़ाता हैं और फैट को बर्न करने में मदद करता हैं। ज्यादा खाने की बुरी आदत से बचने के लिए दही का सेवन करें। यह आपको स्वस्थ रखेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post