बुरहानपुर - बुरहानपुर जिले में बारातियों से भरा वाहन दुर्घटना ग्रस्त हुआ है जिसमें 2 दर्जन से अधिक बाराती सवार बताये जा रहे हैं।
घटना मंगलवार सुबह को घटित हुई बतायी जा रही है, यह घटना अंबाड़ा से सारोला के बीच केले के एक खेत के समीप हुई है। जहां ईट से भरी ट्रॉली और बरातियों से भरा आइसर वाहन आपस मे टकरा गये। जहां मौके पर अफरा तफरी और चीख पुकार मच गई।
घटना मंगलवार सुबह 11 -12 बजे के बीच की है। जहां आइसर वाहन में बारात साडा कॉलोनी नेपानगर से महाराष्ट्र की ओर जा रही थी। अंबाड़ा सारोला के बीच ईट से भरी ट्रॉली और आइसर वाहन की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन पलट गए। घटना केले के खेत के समीप हुई है।
आयसर वाहन में सवार लगभग 2 दर्जन बराती घायल हो गए , कुछ की हालत गंभीर भी बताई जा रही है। जिन्हें जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।
मौके पर ही पुलिस और ग्रामीणों ने घायल बारातियों को संभाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि वाहन तेज़ रफ़्तार की वजह से दुर्घटना ग्रस्त हुआ है।
मामले के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।