यातायात सूबेदार हेमन्त पाटीदार का जन्मदिन पर दिया संदेश , कहा-जिले में सबसे ज्यादा मौते बिना हेलमेट के कारण

बुरहानपुर:- आज बुरहानपुर शहर के यातायात थाने के सूबेदार हेमंत पाटील के जन्मदिन के अवसर पर सामाजिक संस्था *भाऊ वेलफ़ेयर फाउंडेशन* की तरफ से पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया । 
इस अवसर पर सूबेदार पाटीदार द्वारा बताया गया कि हमारे जिले में सबसे अधिक मौते एक्सीडेंट में बिना हेलमेट के कारण होती है । मेरा सभी शहर वासियों से निवेदन है कि अपनी जान की सुरक्षा के लिए जरूर हेलमेट   पहनकर गाड़ी चलाएं यही मेरा आज के दिन जन्मदिन के अवसर पर संदेश है । 
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश भगत , धर्मेंद्र सोनी , अत्ताउल्लाह खान , विजय राठौर , जय गंगराड़े प्रह्लाद चौधरी , अजय राठौर , शैलेंद्र खत्री , आशीष भगत आदि उपस्थित रहे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post