कलेक्टर ने लोनी आंगनवाड़ी केन्द्र को लिया गोद,आंगनवाड़ी केन्द्र में बच्चों को उपहार व अन्य बुनियादी सुविधाओं की सौगात देकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया

बुरहानपुर/15 फरवरी, 2022/-मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश में आंगनवाड़ियों के सृदुढीकरण हेतु ‘‘Adopt an Aganwadi‘‘ योजना संचालित है। इसी तारतम्य में आज कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेªट श्री प्रवीण सिंह ग्राम लोनी पहुँचकर आंगनवाड़ी केन्द्र को गोद लिया। इस अवसर पर उन्होंने आंगनवाड़ी में बच्चों को फलों की टोकरी, बच्चों के लिए आवश्यक सामग्री देकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह ने आंगनवाड़ी केन्द्र में उपस्थित बच्चों एवं माताओं से चर्चा भी की। 
कलेक्टर श्री सिंह द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्र में सुरक्षा के मद्देनजर बाउंरीवॉल निर्माण कार्य करना, आंगनवाड़ी के सौंदर्यीकरण हेतु पेंटिंग करवाने, बच्चों के लिए ड्रेस की व्यवस्था, पोषण वाटिका हेतु सहयोग एवं कुपोषित बच्चों के लिए पौष्टिक आहार देने में सहयोग दिया। आंगनवाड़ी केन्द्र में बच्चों को शुद्ध पेयजल मिल सकें, इस उद्देश्य से आरओ उपलब्ध कराने हेतु भी सहयोग प्रदान किया गया।  
  ‘‘Adopt an Aganwadi‘‘ के अंतर्गत जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया द्वारा खापरखेड़ा आंगनवाड़ी केन्द्र पर भ्रमण किया गया, साथ ही अन्य अधिकारियों द्वारा भी आंगनवाड़ी केन्द्रों का भ्रमण किया जा रहा है तथा आंगनवाडी़ केन्द्रों के सुदृढ़ीकरण हेतु आवश्यक वस्तुएं एवं सामग्रियों का चिन्हांकन कर सहयोग देने की कार्यवाही जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post