पूर्व युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष को लगी गोली , निजी अस्पताल में चल रहा इलाज ,हालत गंभीर


बुरहानपुर -  जिले में कांग्रेस के पूर्व युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रमोद अमोदे को अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी है, वो गंभीर अवस्था में घायल मिले हैं.

उनका शहर के निजी अस्पताल में इलाज जारी है, जहां हालत नाजुक बनी हुई है.

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल के डॉक्टरों ने ब्रेन सर्जरी कर गोली निकाल दी है और उसे पुलिस को सौंप दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक प्रमोद अमोदे के सिर में गोली लगी थी, और वह घायल अवस्था में शाहपुर के महाकाली ढाबा के पास मिले थे। कारणों का अभी स्पष्ट तौर पर पता नहीं लगा है।

मामला शाहपुर थाना क्षेत्र का है. हालांकि गोली किसने चलाई है, इसका पता नहीं चल सका है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.


Post a Comment

Previous Post Next Post