बुरहानपुर - रविवार को बुरहानपुर के दूरस्थ ग्राम गढ़ताल के वनग्राम पीपलखोरा एवं ग्राम जसौंदी में पशुपालन एवं डेयरी, सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग तथा प्रभारी मंत्री प्रेमसिंह पटेल, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस एवं सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने ग्राम गढ़ताल, बसाली, सोलाबलड़ी एवं अन्य आसपास के गांवों के 47 एवं ग्राम जसौंदी, तारापाटी, चिल्लारा, पिपरी रैयत, जम्बूपानी, जामठी, करोली के 27 वनवासी बंधुओं को वन अधिकार अधिनियम अंतर्गत वनवासियों को वनाधिकार पट्टों का वितरण किया तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेक जनकल्याणकारी योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभांवित किय गया इस अवसर पर अर्चना चिटनिस ने मांग पर प्रभारी मंत्री पटेल ने पीपलखोरा में आंगनवाड़ी और स्कूल खोलने की घोषणा की कार्यक्रम को प्रभारी मंत्री प्रेमसिंह पटेल, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस,भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे एवं ग्राम के वरिष्ठ नारू भाई ने संबोधित किया इस अवसर पर कलेक्टर प्रवीण सिंह, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू पाटीदार, मुकेश शाह, दीपक चौहान, अंतरसिंह बर्ने, छगन चौहान, युनुस भाई, अमित वारूड़े, भुरसिंह पटेल, अकबर रोशन, नारू भुनिया, भीमसिंह पटेल, बहादर पटेल, शेरसिंह चौहान, छगीन, राजू पटेल, लक्ष्मण पटेल तथा ग्राम जसौंदी में वीरेन्द्र तिवारी, प्रदीप पाटिल, नंदा काका, नीतिन महाजन, वैभव महाजन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा अधिकारीगण व हितग्राहीगण उपस्थित रहे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने कहा कि लंबे समय से वनवासियों को पट्टों का इंतजार था वनवासी वर्षों से खेती कर रहे थे पर उनके मालिक नहीं थे अब उन्हें पट्टे मिलने से सारी सुविधा मिलेगी, पट्टा मिलने से उनकी जिंदगी में बदलाव महसूस होगा वनाधिकार पट्टे मिलने से अब वनवासियों को भूमि पर सिंचाई की सुविधा मिलेगी, भूमि को कृषि योग्य बनाने के लिए भूमि सुधार एवं मेढ़ बांधन की सुविधा मिलेगी खाद, बीज, कृषि यंत्र और सिंचाई पंप की सुविधा मिलेगी अर्चना चिटनिस ने कहा कि जो दो-तीन पीढि़यों से वन भूमि पर काबिज है आज उन्हें पट्टों का वितरण किया गया उन्होंने कहा कि वन भूमि पर दीर्घकाल से पेट की भूख शांत कर रहे कब्जाधारी वन वासियों को सरकार की मंशा और नीतियों के अनुरूप भूमि का हकदार बनाया गया अर्चना चिटनिस ने कहा कि अनेक गांवों में नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद अनेक फाल्यों में बिजली पहुंचाई गई पूर्व मेरे कार्यकाल के दौरान गढ़ताल क्षेत्र में 3 स्कूलों की सौगात दी गई थी, जिससे आज क्षेत्र के बच्चे लाभान्वित हो रहे है राशन दुकान नहीं थी जिसकी व्यवस्था कराई गई है प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजनांतर्गत अनेक फाल्यों तक मार्गांे का निमाड़ किया गया पंचायत भवनों, स्कूल भवनों, सामुदायिक भवनों, वन अधिकार पट्टे दिए गए पुल-पुलियाओं का निर्माण कराया गया तथा जल जीवन मिशन योजनांतर्गत गढ़ताल, बसाली, सोलाबलड़ी में पानी की टंकियों का निर्माण कराया गया है ग्राम पीपलखोरा में आयोजित कार्यक्रम में और अर्चना चिटनिस ने कहा कि हर पट्टेधारी को 5 फलदार पौधे भी दिए जाए जिससे वह अपने घरों के आसपास पौधे लगाए और उसकी रक्षा करें। अर्चना चिटनिस ने बताया कि आज प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत 303 परिवारों को आवास प्रदान किए जाकर 363.6 लाख रूपए से लाभान्वित किया गया आवास प्लस अंतर्गत 500 नवीन हितग्राहियों का पंजीयन किया जा चुका है, इन्हें भी शीघ्र लाभान्वित किया जाएगा उन्होंने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 10 लाडली लक्ष्मी योजना से लाभान्वित की जाकर 11.80 लाख रूपए की राशि लाडली लक्ष्मी निधि में आंतरित की जा रही है अर्चना चिटनिस ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की मंशा के अनुरूप निर्धन परिवारों को लाभान्वित करने एवं जन समस्याओं के निराकरण के अभिनव प्रयास के पालन में इसी क्रम में आज आयोजित इस कार्यक्रम में शासन के विभिन्न विभागों की जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अनुदान राशि, सामग्री प्रतिकात्मक रूप से प्रदाय कर आमजनों की समस्याओं का निराकरण कर वनवासियों के जीवन में सुधार की शुभकामनाओं के साथ प्रदाय की जा रही है इस अवसर पर अर्चना चिटनिस ने बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए ग्राम पंचायत गढ़ताल के वन ग्राम पीपलखोरा में आंगनवाड़ी तथा स्कूल खोलने की मांग रखी, जिस पर प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने ग्रामीणों को सौगात देते हुए घोषणा की तथा कहा जीवन में शिक्षा का अत्यधिक महत्व है। सभी को शिक्षा से जोड़ना सरकार की मंशा है। बच्चें शिक्षित हो और जिले का नाम रोशन करें। प्रभारी मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न शासकीय योजनाएं चलाई जा रही है योजनाओं का हर पात्र हितग्राहियों को आगे आकर लाभ लेना चाहिए अर्चना चिटनिस ने कहा कि पेड़ का संबंध पेट से है, पेड़ हमें पालता है अगर पेड़ खत्म हो गए तो वनीय क्षेत्रों में आबादी का जीवन मुहाल हो जाएगा अर्चना चिटनिस ने वनवासी बंधुओं से कहा कि पेड़ों से दुश्मनी नहीं प्यार करना होगा वन अधिकारी से कहा कि अनुसूचित जनजाति बंधुओं से प्यार करके और इनके स्नेह से ही पौधों को वृक्ष बनाने की प्रक्रिया पूर्ण करें अर्चना चिटनिस ने ग्रामीणों को पशु पालन हेतु आगे आने की सलाह दी उन्होंने पशुओं के लिए शेड और बकरी पालन, मुर्गी पालन संबंधी पशु पालन की योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए अधिकारियों से कहा कि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक ग्रामीणों को दिया जाए अर्चना चिटनिस ने उपस्थितजनों से अपील की कि क्षेत्र में किसान और ग्रामीणजन अपने-अपने खेतों की मेढ़ पर सुरजना, जामुन, आंवला, चीकू, कटहल, जाम, अनार, सीताफल आदि पेड़ अधिक से अधिक लगाकर इन पेड़ों पर आने वाले फलों से अपना रोजगार भी प्राप्त करें ग्रामीणों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि खुले में शौच बीमारियों का कारण बनती है। शासन की योजना का लाभ उठाकर अपने-अपने घरों में शौचालयों का निर्माण करवाए जिससे अपनी बहन बेटियों को भी सड़क, खेत,खलिहान की गंदगी से सुरक्षित कर सकेंगे सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि वनाधिकार के पट्टे देने की शुरूआत प्रोफेसर बृजमोहन मिश्रा जी ने की थी उन्होंने वनवासियों के लिए लंबी लड़ाई लड़ी और उन्हें उनका हक दिलाया प्रभारी मंत्री प्रेमसिंह पटेल, अर्चना चिटनिस एवं सभी जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विकास कार्यांे का भूमिपूजन लोकार्पण किया सामुदायिक स्वच्छता परिसर ग्राम पंचायत गढ़ताल 3.44 (राशि-लाख में), सेग्रीगेशन शेड ग्राम पंचायत दवाटिया 5.98 (राशि-लाख में) का लोकार्पण किया। वहीं स्टॉप डेम जीर्णाेद्धार पठान मोहल्ला 1.04 (राशि-लाख में), स्टॉप डेम जीर्णाेद्धार काना फाल्या सोलाबलडी 1.38 (राशि-लाख में), स्टॉप डेम जीर्णाेद्धार पुलीया के पास 2.67 (राशि-लाख में), जीर्णाेद्धार निस्तार तालाब पुलीया तेरला खजान के खेत के पास गढताल 4.50 (राशि-लाख में), केच द रेन अंतर्गत निस्तार तालाब निर्माण नदार कसम के खेत के पास 19 (राशि-लाख में) तथा केच द रेन अंतर्गत निस्तार तालाब निर्माण काला डह नाला गढ़ताल 22 (राशि-लाख में) के लागत से निर्मित होने वाले कार्यांे का भूमिपूजन किया गया ग्राम पंचायत गढ़ताल, सोलाबलड़ी, बसाली, तथा झिरपांजरिया के पात्र हितग्राहियों को वनाधिकार पट्टों का वितरण किया गया। जिसमें भाईसिंग सूरसिंग, सखराम मूल्या, तेशा शंकर, केमल्या देरसिंग, चमारसिंग टेरसिंग, बाया कण्ठ्या, कमलसिंग लिंड्या, रामसिंग ठेबा, दुर्गा मूर्ला सहित अन्य लगभग 47 हितग्राहियों को मंच से लाभ वितरण किया गया। वहीं मुख्यमंत्री जनकल्याण संबंल योजना अंतर्गत 2 लाख रूपये की अनुग्रह सहायता राशि, सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनांतर्गत दिव्यांगों को बस पास वितरण तथा लाड़ली लक्ष्मी योजनान्तर्गत सहित अन्य योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभ वितरण किया गया।
इसी प्रकार ग्राम जसौंदी में भी अनेक विकास कार्यांे का भूमिपूजन-लोकार्पण कर वनवासियों को वनाधिकार के पट्टों का वितरण किया गया गणपति नाका से सिंधीबस्ती मार्ग 1.45 कि.मी. लागत 1055.81 (राशि-लाख में) का भूमिपूजन किया तथा बुरहानपुर से हतनूर, बहादरपुर, बिरोदा पाडल्या मार्ग लंबाई 14.75 कि.मी. लागत 2410.88 (राशि-लाख में), मोहद से खामनी मार्ग लंबाई 5.80 कि.मी. लागत 792.45 (राशि-लाख में), तुरकगुराडा से संग्रामपुर मार्ग लंबाई 6.10 कि.मी. लागत 634.90 (राशि-लाख में), रहमानपुरा से नावरा मार्ग लंबाई 2.00 कि.मी. लागत 114.02 (राशि-लाख में), लालबाग से गुरूसिख नगर मार्ग लंबाई 1.10 कि.मी. लागत 98.14 (राशि-लाख में), झिरी से असीरगढ़ रेल्वे स्टेशन मार्ग लंबाई 0.70 कि.मी. लागत 50.15 (राशि-लाख में) तथा किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग अंतर्गत परियोजना संचालक आत्मा कार्यालय भवन 77.10 (राशि-लाख में) के निर्माण कार्यांे का लोकार्पण किया। वहीं मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजनान्तर्गत 5 हितग्राहियों को 10 लाख रूपये की अनुग्रह सहायता, 8 हितग्राहियों को पेंशन प्रदाय, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत 205 हितग्राही, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजनांतर्गत समूहों, स्ट्टी वेण्डर योजना, मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना तथा लाड़ली लक्ष्मी योजना अंतर्गत प्रमाण पत्र वितरण किए गए
Tags
बुरहानपुर समाचार