दिनांक 31 जनवरी 2022 को देर रात मुखबिर द्वारा सूचना मिली की राजघाट रोड पर गेट के पास कुछ बदमाश हथियारों से लैस होकर आने जाने वालों से लूटपाट करने की योजना बना रहे हैं।
सूचना पर पुलिस द्वारा दो पार्टियां बनाकर एक पार्टी को जैनाबाद तरफ से तथा दूसरी दूसरी पुलिस पार्टी को राजघाट रोड तरफ से राजघाट गेट की ओर रवाना किया गया।
दोनों पुलिस पार्टियों के राजघाट आने पर राजघाट रोड गेट के पास पहुंचकर दीवार की आड़ से देखने पर गेट के पास 6-7 व्यक्ति हाथों में हथियार लेकर बैठे दिखे जो आपस में बातचीत कर आने जाने वालों से लूटपाट करने की योजना बना रहे थे।
दोनों पुलिस पार्टियों द्वारा घेराबंदी कर 5 बदमाशों को जो हाथ में कुल्हाड़ी, लोहे की राड, फरसा, भाला लिए थे उनको पकड़ा। अंधेरे का फायदा उठाकर दो बदमाश मय हथियार के भाग गए।
पकड़े गए बदमाशों का नाम पता पूछते क्रमशः अपना नाम नंबर (1) असलम उस्ताद पिता अहमद खान उम्र 21 साल निवासी बारूद वाली मस्जिद के पास दाऊदपूरा (2). बिस्मिल्लाह आमिर खान पिता रहीम खान उम्र 20 साल निवासी लोहार मंडी (3) जमीर उल हक पिता शमशुल हक उम्र 19 साल निवासी शहंशाह बाबा की दरगाह सिंधीपुरा (4) जावेद और कबीरा पिता महमूद उल हसन 24 साल निवासी शनवारा (5) फैजान उर्फ रमजान पिता रईस उम्र 20 साल निवासी दाऊदपुरा ।
आरोपियों का यह कृत्य धारा 399, 402 भादवि के अंतर्गत दंडनीय होने से आरोपियों से कुल्हाड़ी, लोहे की रॉड, छोटे लोहे के पाइप, भाला, एक लोहे की धारदार तलवार, एक धारदार फल्या जप्त किया गया आरोपियों को पंचों के समक्ष गिरफ्तार किया गया बाद अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त कार्यवाही में कोतवाली थाना प्रभारी श्री संजय पाठक, उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह लौवंशी, सहायक उप निरीक्षक अजेश जायसवाल, प्रधान आरक्षक संदीप कैथवास, नईम खान, मोहम्मद हनीफ, आरक्षक अनिल ,राजकुमार, करण, वीर सिंह, हेमंत का सराहनीय योगदान रहा।
Tags
बुरहानपुर समाचार