इतिहास में दर्ज 25 फरवरी के दिन का क्या महत्व है ? : आइये जानते हैं

25 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • अकबर के दरबारी कवि बीरबल 1586 में विद्रोही यूसुफजई के साथ एक लड़ाई में मारे गये।
  • पूर्व सोवियत संघ और जापान के बीच 1925 में राजनयिक रिश्ते कायम हुये।
  • जर्मनी पर 1945 में दूसरे विश्‍व युद्ध के दौरान टर्की ने युद्ध की घोषणा की।
  • नार्वे की राजधानी ओस्लो में 1952 में छठे शीतकालीन ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
  • 1962 में आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत हुई।
  • मारिया कोराजोन अकीनो के सन 1986 में फिलीपिंस की राष्ट्रपति बनने के साथ ही देश में तानाशाह फर्डिनांड मार्कोस का शासन भी खत्म हो गया।
  • सतह से सतह तक मार करने वाली भारत की प्रथम मिसाइल पृथ्वी का 1988 में सफल प्रक्षेपण।
  • खाड़ी युद्ध: इराक के एक मिसाइल ने 1991 में सउदी अरब स्थित लगभग 30 के करीब अमेरिकी सैनिकों को मार डाला था।
  • भारत के साथ रूस की निचली संसद ड्यूमा द्वारा 2000 में द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि का अनुमोदन।
  • दीपा मेहता की फ़िल्म ‘वाटर’ को 2006 में ‘गोल्डेन किन्नारी’ पुरस्कार मिला।
  • सेंचुरियन बैंक ऑफ़ पंजाब व एच.डी.एफ.सी. के विलय के लिए 2008 में शेयर अनुपात को मंज़ूरी दी गई।
  • फ़िल्म ‘नौ कंट्री फ़ॉर ओल्ड मैन’ को 2008 में 80वें आस्कर एकेडमी में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म चुना गया।
  • आईपीएल टूर्नामेंट के निदेशक के रूप में 2009 में पूर्व सैन्य अधिकारी धीरज मल्होत्रा नियुक्त हुए।

25 फरवरी को जन्मे व्यक्ति

  • 1707 में प्रसिद्ध इतालवी नाटककार कार्लो गोल्दोनी का जन्म।
  • 1948 में भारतीय अभिनेता डैनी डैनज़ोंग्पा का जन्म।
  • 1981 में भारतीय अभिनेता शाहिद कपूर का जन्म।
  • 1994 में बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का जन्म।

25 फरवरी को हुए निधन

  • जर्मन पत्रकार पॉल जूलियस रॉयटर का 1899 में निधन।
  • ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन का 2001 में निधन।
  • दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक बी. नागी रेड्डी का 2004 में निधन।
  • हंस राज खन्ना, भारत के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश का 2008 में निधन।

Post a Comment

Previous Post Next Post