गौशालाओं में गौवंश के भरण-पोषण के लिए 25 लाख की सहायता राशि के चेक वितरित

बुरहानपुर -  मध्य प्रदेश शासन गौपालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड भोपाल से गौशालाओं में उपलब्ध गौवंश के भरण-पोषण के लिए चारा,भूसा हेतु सहायता राशि दी गई जिले में कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेªट प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री गौसेवा योजनान्तर्गत संचालित तीन गौशालाओं एवं जिले की पंजीकृत कार्यशील 7 गौशालाओं को आज कलेक्टेªट सभाकक्ष में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व काशीराम बडोले के हस्ते 25 लाख रूपये के चेक प्रदत्त किये गये ।
इस अवसर पर जिले की पंजीकृत गौशालाओं के अध्यक्ष, सचिव एवं पशु चिकित्सा सेवाएं प्रभारी उपसंचालक डॉ.एम.एच.अंसारी तथा डॉ. आर.के.लाड उपस्थित रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post