पयाम ए इंसानियत सोसाइटी ने 18 वें सप्ताह में जिला चिकित्सालय में खाने के 145 पैकेट्स किये वितरित

बुरहानपुर -  ऑल इंडिया पयाम ए इंसानियत सोसाइटी की बुरहानपुर जिला इकाई के अध्यक्ष हजरत मौलाना मोहम्मद असरार उल्ला नदवी ने बताया कि संस्था की साप्ताहिक रविवारी सेवा के अंतर्गत 18 वें सप्ताह में आज 06 फरवरी 2022 को जिला चिकित्सालय बुरहानपुर में भर्ती मरीजों और उनके रिश्तेदारों को भोजन के 145 वितरित किए गए।इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष हजरत मौलाना मोहम्मद इसरार उल्लाह नदवी, जहीर उद्दीन भाई पुस्तक भवन, अब्दुल हफीज़ भाई, कमरुद्दीन भाई इमरान भाई बुरहानुद्दीन भाई बबलू भाई मोहम्मद साबिर भाई शहाबुद्दीन भाई सभी समीरूद्दीन भाई और सद्दाम भाई शरीक थे। जिला अध्यक्ष हजरत मौलाना इसरार उल्लाह नदवी ने बताया कि प्रति सप्ताह की जाने वाली रविवारीय सेवा का यह कार्य निरंतर जारी रहेगा

Post a Comment

Previous Post Next Post