बूथ विस्तारक योजना में दर्यापुर मंडल प्रदेश में अव्वल

बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्रद्धेय स्व.श्री कुशाभाऊ ठाकरे के जन्मशताब्दी वर्ष को "संगठन पर्व" के रुप में मनाया जा रहा है। प्रदेश स्तरीय बूथ विस्तारक योजना को सफल और सार्थक बनाने के लिए जिला भाजपा जमीनी स्तर पर डटी हुई है। जिले की दोनों विधानसभा एवं 10 मंडलों में 650 बूथ है। जहाँ युद्धस्तर पर कार्यकर्ता बूथ विस्तारक योजना में जुटे हुए है। 
बूथ विस्तारक योजना में 30 जनवरी तक की जारी रैकिंग में नेपानगर विधानसभा के दर्यापुर मंडल प्रदेश में अव्वल स्थान पर रहा। मंडल के 9 शक्ति केंद्र और 71 बूथों पर फिजीकली और डिजिटली जानकारी अद्यतन करने में लगे है।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे ने कहा कि भाजपा संगठन कार्यकर्ता आधारित दल है। कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही आज बुरहानपुर जिले का नाम प्रदेश में गौरान्वित हुआ है। दर्यापुर मंडल के सम्माननीय कार्यकर्ता बधाई के पात्र है। अन्य मंडल भी इनका अनुसरण करे और अब जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान पर लाने के लिए संकल्प के साथ जुटे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया कि दर्यापुर मंडल के प्रदेश में अव्वल आने पर सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, मप्र विपणन बोर्ड उपाध्यक्ष मंजू दादू, नेपानगर विधायक सुमित्रा कास्डेकर, भाजपा प्रवक्ता अर्चना चिटनिस, जिला संगठन प्रभारी इकबालसिंह गाँधी, मंडल अध्यक्ष गजराज राठौर, मंडल विस्तारक संभाजीराव सगरे, योगेश पाटिल सहित भाजपा पदाधिकारियों ने शक्ति केंद्र विस्तारक, एप संचालक, बूथ अध्यक्ष और समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई प्रेषित की।


Post a Comment

Previous Post Next Post