कलेक्टर ने कोरोना से निपटने के लिए मेडिकल मोबाईल यूनिट का किया गठन

बुरहानपुर/4 जनवरी, 2022/- मध्य प्रदेश शासन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल द्वारा मध्य प्रदेश पब्लिक हेल्थ एक्ट, 1949 अंतर्गत नोवेल कोरोना वायरस बीमारी अधिसूचित की जा चुकी है।   
कोरोना महामारी से निपटने के प्रभावी प्रबंधन हेतु कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण श्री प्रवीण सिंह ने अत्यावश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम 1968, आपदा प्रबंधन नियम 2005 के तहत बुरहानपुर शहरी क्षेत्र में एम.एम.यू. (मेडिकल मोबाईल यूनिट) टीम गठित की है। 
उन्होंने शहरी क्षेत्र क्र-1 के तहत आने वाले वार्ड क्र-1 से 24 तक के लिए आयुष चिकित्सक डॉ.इरफान अहमद मो.नं. 83692-56786 तथा स्टाफ नर्स रूपाली रावत मो.नं. 90095-60508 की प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक ड्यूटी लगाई है। 
 वहीं शहरी क्षेत्र क्र-2 के तहत आने वाले वार्ड क्र-25 से 48 तक के लिए आयुष चिकित्सक डॉ.ताहिरा गौरी मो.नं. 90395-66161 स्टाफ नर्स के रूप में श्री युवराज इंगले मो.नं. 62617-75674 की ड्यूटी प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक के लिए लगाई है। 
कलेक्टर ने टीम में शामिल अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि आवंटित क्षेत्र में पॉजिटिव मरीज़ की जानकारी मिलने पर उनके घर के सदस्यों की स्क्रीनिंग करके उनको होम क्वारंेटाइन किये जाने की कार्यवाही करेंगे। इसके साथ ही संपर्क में आये अन्य लोगों की जानकारी से जिला महामारी नियंत्रण अधिकारी तथा सैंपलिंग हेतु डॉ.गौरव थावानी को सूचित करेंगे तथा प्रतिदिन मरीजों का फॉलोअप लेंगे। होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर उचित उपचार करेंगे/मेडिसिन किट प्रदाय करेंगे तथा सौंपे गये अन्य कार्य-दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post