जिला चिकित्सालय में एलएमओ आधारित ऑक्सीजन संयंत्र की होगी स्थापना , चयनित स्थल का कलेक्टर ने किया अवलोकन

बुरहानपुर/6 जनवरी, 2022/- अच्छी खबर है कि शासकीय जिला चिकित्सालय में एलएमओ आधारित ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र की स्थापना हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेªट श्री प्रवीण सिंह के कुशल मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग सहित जिला प्रशासन की संपूर्ण टीम कोरोना की तीसरी लहर को नियंत्रित करने एवं उसे परास्त करने के लिए तैयार है। 
इसी श्रृंखला में आज कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह जिला अस्पताल पहुँचे। उन्होंने एलएमओ आधारित (6 के.एल.क्षमता) ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र की स्थापना के लिए स्थल का चयन कर जायजा लिया। स्थल अवलोकन के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने तकनीशियन एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ.शकील खान मौजूद रहे। 
 विदित है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत ई.सी.आर.पी.-2 योजना के तहत प्रदेश के 17 जिला चिकित्सालयों में एलएमओ आधारित ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र की स्थापना के लिए सिविल कार्य/आंतरिक एवं बाह्य विद्युतीकरण कार्य तथा अतिरिक्त ऑक्सीजन पाईप लाईन कार्य के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान दी गई है। जिसमें बुरहानपुर जिला भी शामिल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post