भोपाल। कोरोना संक्रमण की वजह से 31 जनवरी तक स्कूल बंद करने का विगत दिनों राज्य सरकार द्वारा निर्णय लिया गया था।
स्कूल खोलने के संबंध में चिकित्सा विशेषज्ञों से विचार विमर्श के बाद निर्णय लिया गया है कि एक फरवरी, 2022 से स्कूल पुनः खोले जाएंगे।
पहली से बारहवीं तक सभी कक्षाएं 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ संचालित होंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर बताया कि विद्यालय और छात्रावास भी 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोले जा सकेंगे।
Tags
प्रदेश समाचार