श्रीमती तसनीम मर्चेंट मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की महामंत्री मनोनीत

बुरहानपुर -  सरकार के सामने एक सशक्त विपक्ष का कार्य करने और मिशन 2023 में मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार लाने के लिए आलाकमान ने तैयारी शुरू कर दी है इसी को लेकर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने बुरहानपुर के महिला नेत्री तसनीम मर्चेंट की राजनीतिक सक्रियता, समाज सेवा तथा महिलाओं के लिए किए जाने वाले कल्याणकारी कार्यों में संलिप्तता को देखते हुए उन्हें प्रदेश महिला कांग्रेस की महामंत्री मनोनीत किया है
उनसे अपेक्षा की गई है कि वह प्रदेश महिला कांग्रेस के निर्देशों का पालन करते हुए पार्टी के राजनीतिक प्रचार प्रसार और संगठन में महिलाओं की सक्रियता बढ़ाने तथा संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेगी आगामी चुनाव को देखते हुए ऐसी महिला जो दमदार तरीके से अपनी बात रख सकती है,मर्चेंट को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है, तथा अगामी उत्तर प्रदेश चुनाव की में पार्टी के प्रचार की जिम्मेदारी दी जाएगी उल्लेखनीय है कि मर्चेंट जिले में महिला सशक्तिकरण एवं बाल अधिकार के लिए विगत दो दशक से सक्रिय रही है उनकी इस नियुक्ति पर जिले की महिला वर्ग में भारी उत्साह है तथा उन्हें अनेक बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं इस क्रम में पूर्व विधायक डॉ फिरोजा अली, पूर्व विधायक हमीद काजी,पूर्व विधायक रविंद्र महाजन,पूर्व जिला अध्यक्ष अजय रघुवंशी, शैली कीर, श्रीमती हर्शराज देवड़ा, विजेता चौहान,गौरी शर्मा, रिंकू टॉक, सरिता भगत, विजेता चौहान, डा.आरिफ बागवान,अकील औलिया, इस्माइल अंसारी, इंद्रसेन देशमुख, राजेश कोरावला, अमर यादव, काईद भाई सुरूरी, तफ्फजजूल मुलायुमवाला, अजय उदासीन, गब्बू सेठ, कैलाश यावतकार, आदि ने बधाई प्रेषित की

Post a Comment

Previous Post Next Post