शहर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. पी के जायसवाल जी का निधन...बुरहानपुर चिकित्सा जगत की अपूर्णीय क्षति

बुरहानपुर - शहर के सुप्रसिद्ध सर्जन व वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. पी के जायसवाल जी का मुंबई में आज दोपहर लगभग 1 बजे निधन हो गया है।

डॉ. जायसवाल शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक व समाजसेवी थे, अनेक संस्थाओं जैसे रोटरी क्लब व इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बुरहानपुर के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके थे , इसके अलावा आर्य समाज व अन्य अनेकों धार्मिक संस्थानों से जुड़ कर सेवा कार्यों से जुड़े हुए थे। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के भी आजीवन सदस्य थे।
उन्होंने सर्जरी के क्षेत्र में अनेकों कीर्तिमान रचे थे , उनके द्वारा की गई विशेष सर्जरी के नमूनों का संग्रह उनके चिकित्सालय में म्यूजियम के रूप में बनाया हुआ था , जो नये चिकित्सकों को प्रेरणा देता था।
चिकित्सालय द्वारा गरीबों का निःशुल्क उपचार भी वह संस्थाओं के माध्यम से समय समय पर शिविरों के माध्यम से करते थे।
बुरहानपुर जिला प्रशासन ने उन्हें कोविड टीकाकरण अभियान का ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया था।

वह अनेकों शासकीय व गैर शासकीय संस्थाओं में सम्मानित पदों पर रहे।
शहर के विकास व पर्यटन के प्रति सदैव अग्रणी भूमिका निभाते रहे,व अनेकों मंचों से बुरहानपुर के विकास की आवाज़ प्रमुखता से उठाते रहे।

अज़ीब दुखद संयोग है कि कल 26 जनवरी को डॉक्टर जयसवाल साहब का 76वॉ जन्मदिन था और आज उनकी मृत्यु की खबर आई ।

विगत कई दिनों से डॉ. जायसवाल जी अस्वस्थ चल रहे थे।
डॉ. जायसवाल का अचानक यूं चले जाना शहर के लिए बहुत बड़ी अपूर्णीय क्षति है। 

ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

ॐ शांति शांति शांति 🙏


स्मृतियां शेष....🙏

Post a Comment

Previous Post Next Post