मध्यप्रदेश मीडिया संघ और खंडवा पत्रकार संघ के अखिलेश चौरे पुनः खालवा विकासखंड अध्यक्ष नियुक्त

खंडवा। मध्यप्रदेश मीडिया संघ और खंडवा पत्रकार संघ के ज़िलाध्यक्ष श्याम शुक्ला द्वारा पत्रकार अखिलेश चौरे के विगत वर्ष के कार्यकाल से प्रसन्नता जाहिर करते हुए पुनः खालवा विकासखंड अध्यक्ष पद पर नियुक्ति प्रदान की है। यह जानकारी देते हुए खंडवा पत्रकार संघ जिला प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि श्री चौरे को ग्रामीण ज़िलाध्यक्ष पंकज कुमार लाड की अनुशंसा पर नियुक्ति प्रदान की गयी है। इस नियुक्ति पर संरक्षक संजय चौबे द्वारा सहमति प्रदान की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post