बुरहानपुर नि.प्र.- जिला स्वास्थ्य विभाग कुष्ठ नियंत्रण इकाई बुरहानपुर ,जायन्ट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर एवं जनजागृति संस्था बुरहानपुर के संयुक्त तत्वाधान में प.पु. महात्मा गाँधी जी की पूण्य तिथि के अवसर पर कुष्ठ मुक्त भारत की और एक कदम बढ़ाते हुए बुरहानपुर जिले की उपरोक्त संस्थाओ के माध्यम से श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल के अंतर्गत कुष्ठ मुक्त हितग्राहियों का शाल , श्रीफल एवं हार से सम्मान कार्यक्रम इस विभाग के डी एल ओ डॉ इकराम उल हक की अध्यक्षता ,शहर के वरिष्ठ समाजसेवी जायन्ट्स व् जनजाग्रति पूर्व अध्यक्ष एवं नगर निगम ब्रांड एम्बेसेडर व् रोगी कल्याण समिति के सदस्य महेंद्र जैन के मुख्य आतिथ्य व् जायन्ट्स ग्रुप की अध्यक्ष शोभा चौधरी व् जनजाग्रति संस्था की अध्यक्ष के विशेष आतिथ्य में सभी उपस्थित 10 कुष्ठ मुक्त हितग्राहियों को सम्मानित किया गया l
कार्यक्रम का शुभारंभ प.पु.महात्मा गाँधी जी की चित्रछाया पर माल्यार्पण व् दीप प्रज्वलन से हुआ l जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ हक़ ने अपने उदबोधन में कहा की यह पखवाडा 30 जनवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक लगातार क्रियान्वित होकर ऐसे ही कार्यक्रमों के माध्यम से कुष्ठ के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए जनजाग्रति के कार्यक्रम जगह जगह आयोजित किये जायेगे l आपने कहा की हमारा मूल उद्देश्य ही यह है की जल्द से जल्द भारत कुष्ठ मुक्त हो यही सपना प.पु. महात्मा गाँधी जी का था और यही सपना देश के प्रधानमन्त्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी एवं प्रत्येक देशवासी का है l इस दिशा में म.प्र. के स्वास्थ्य विभाग की आयुक्त श्रीमती पल्लवी जैन द्वारा भी सराहनीय कार्य करने हेतु बुरहानपुर जिले के वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र जैन को कुष्ठ कार्यक्रमों के लिए भोपाल में राज्य स्तर पर पूर्व में भी सम्मानित किया जा चूका है l
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेंद्र जैन ने इस अवसर को संबोधित करते हुए कहा की जायन्ट्स ग्रुप लगातार 30 वर्षो से कुष्ठ के क्षेत्र में ऐसे ही आयोजनों के माध्यम से कुष्ठ के प्रचार प्रसार एवं शिविरों में अपनी सेवाए प्रदान करने के साथसाथ जनजाग्रति संस्था के सहयोग से भी कुष्ठ मुक्त भारत के सपने को साकार करते हुए कदम दर कदम बढ़ाकर जिला स्वास्थ्य विभाग को सहयोग प्रदान कर रहे है l और आगे भी हमारी दोनों संस्थाए इसी प्रकार के जनहित के कार्यक्रमों में सहयोग प्रदान करती रहेगी l
इस पूण्य तिथि के अवसर पर गणपति नाका स्थित सईदा अस्पताल में भी प्रशिक्षु आशा कार्यकर्ता को कुष्ठ के प्रति संकल्प दिलाकर जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह जी की और से कुष्ठ के प्रति जनहित में जारी अपील का वाचन किया गया l इस अवसर पर सामाजिक संस्था की और से डॉ अशोक गुप्ता स्वास्थ्य विभाग की और से कुष्ठ नियंत्रण इकाई पर्यवेक्षक जी एस चौहान ,डी सी एम् श्रीमती संजू घरडे ,राजेश दोर्वेकर ,विजय गाढे ,एन एम् ए अनवर खान , जमनालाल सेन , प्रवीण श्रीवास्तव , राजेश श्रीवास्तव , जयकिशन पिन्जनिया , श्रीमती कुसुम पाठक एवं कुष्ठ मुक्त हीतग्राहियो के साथ साथ बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे l
उपरोक्त जानकारी जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ इकराम उल हक द्वारा दी गई l
Tags
बुरहानपुर समाचार