जन्म - 4 जनवरी 1931
निधन - 13 अक्टूबर 2004
#फ़िल्मी_सफर
उनका मूल नाम कोकिला बेन था। वैसे तो उन्होंने अपने फिल्मी जीवन की शुरूआत 1946 के दौरान प्रदर्शित गुजराती फिल्म गणसुंदरी से की थी लेकिन हिन्दी फिल्मों में जब उन्होंने कदम रखा तो फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनकी पहली हिन्दी फिल्म 1949 में प्रदर्शित होने वाली हमारी मंजिल थी। निरूपा राॅय ने बी॰एम॰ व्यास जैसे निर्माता निर्देशक की फिल्म रनक देवी में 150 रूपये प्रति माह पर कार्य भी किया था, हालाँकि बाद में उन्हें फिल्म से हटा दिया गया था। निरूपा राॅय को जितनी भी फिल्मों में कार्य मिला, माॅं के किरदार के रूप में ही मिला, लेकिन उन्होंने इसे चुनौती के रूप स्वीकार किया और यही उनकी सफलता का कारण बना। 13 अक्टूबर 2004 को निरूपा रॉय का निधन हो गया। उन्होने 200 से अधिक फिल्मो मे भूमिका की है।
पुरस्कार-निरूपा रॉय को सहायक अभिनेत्री के किरदार को निभाने के लिए एक बार नहीं बल्कि तीन बार फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
Tags
व्यक्ति विशेष