बुरहानपुर (23.1.2021) -
जिले में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है । शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण भी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं ।
रविवार को 34 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. एक और कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं तो दूसरी ओर लोगों की लापरवाही भी थमने का नाम नहीं ले रही है।
आज 23 जनवरी शाम 5.00 बजे स्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट में कुल 34 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
इनमें 29 पुरुष व 5 महिलाएं संक्रमित हैं। इन संक्रमितों में 72 वर्षीय बुज़ुर्ग से लेकर 19 वर्षीय बालिका भी शामिल है।
वर्तमान में 193 मरीज़ एक्टिव हैं। आज 13 मरीज़ स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं।
अधिकांश अपने रिश्तेदारों, परिचितों या संक्रमित के संपर्क में आने संक्रमित हुए है।
संक्रमितों की क्षेत्रवार स्थिति -
आज की रिपोर्ट में - आदर्श कॉलोनी,नागझिरी वार्ड ,सिविल लाइन मोहम्मदपुरा ,लोनी , दरियापुर,वृंदावन कॉलोनी लालबाग ,गीता साई नगर ,द्वारकापुरी वार्ड,नेपानगर , लिंगा,सीतापुर, निमंदड़,सिरपुर , शेखपुरा, खकनार कला ,मोहनगढ़,राजौरा , ढाबा,शायर , दवारिया आदि क्षेत्रों में संक्रमित मिले हैं।
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासनिक स्तर पर सख्ती हो रही है । बॉर्डर सील कर दी गई है । रेलवे स्टेशन पर भी सख्ती से जांच कर सैंपल लिए जा रहे हैं लेकिन लोगों की लापरवाही के कारण संक्रमण की रफ्तार तेज होती जा रही है ।
जिला प्रशासन निरंतर लोगों से आव्हान कर रहा है कि कोरोना गाइडलाइंस का पालन करें, अफवाहों पर ध्यान ना दें। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग अपनाना अनिवार्य है,पालन ना करने वालों पर चालानी कार्यवाही ज़ारी है। टीकाकरण के तहत 15 वर्ष से 18 तक की आयु वर्ग व प्रिकॉशन डोज़ लगाये जा रहे हैं।
आज की कोरोना रिपोर्ट जानने के लिए इस नीली लाईन को टच करें 👈