बुरहानपुर कोरोना बुलेटिन (22.1.2022),जिले में आज 11 नये कोरोना पॉज़िटिव मिले ,किस क्षेत्र में कितने संक्रमित ?.... देखिये रिपोर्ट

बुरहानपुर (22.1.2021) -
जिले में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है । शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण भी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं ।
शनिवार को 11 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. एक और कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं तो दूसरी ओर लोगों की लापरवाही भी थमने का नाम नहीं ले रही है। आज तक कुल 2935 लोग पोज़िटिव आ चुके हैं। जिले में कोरोना से 39 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

वर्तमान में 172 मरीज़ एक्टिव हैं। आज 23 मरीज़ स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं।

आज 22 जनवरी शाम 6.00 बजे स्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट में कुल 11 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
इनमें 6 पुरुष व 5 महिलाएं संक्रमित हैं। इन संक्रमितों में 80 वर्षीय बुज़ुर्ग महिला से लेकर 05 वर्षीय बालिका भी शामिल है।
अधिकांश अपने रिश्तेदारों, परिचितों या संक्रमित के संपर्क में आने संक्रमित हुए है।

संक्रमितों की क्षेत्रवार स्थिति -


कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासनिक स्तर पर सख्ती हो रही है । बॉर्डर सील कर दी गई है । रेलवे स्टेशन पर भी सख्ती से जांच कर सैंपल लिए जा रहे हैं लेकिन लोगों की लापरवाही के कारण संक्रमण की रफ्तार तेज होती जा रही है ।
जिला प्रशासन निरंतर लोगों से आव्हान कर रहा है कि  कोरोना गाइडलाइंस का पालन करें, अफवाहों पर ध्यान ना दें। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग अपनाना अनिवार्य है,पालन ना करने वालों पर चालानी कार्यवाही ज़ारी है। टीकाकरण के तहत 15 वर्ष से 18 तक की आयु वर्ग व प्रिकॉशन डोज़ लगाये जा रहे हैं।


यह भी देखें......शौक बना ज़ुनून


Post a Comment

Previous Post Next Post