बुरहानपुर (10.1.2021- 6.30 pm) - जिले में कोरोना लगातार अपना कहर दिखा रहा है।
शहरी क्षेत्रों के अलावा अब तो ग्रामीण इलाकों में भी संक्रमण तेज़ी से फैल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार आज 10 जनवरी को शाम 6 बजे आयी रिपोर्ट में कुल 15 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिनमें 13 पुरूष और 02 महिला संक्रमित हैं। संक्रमितों में 12 वर्ष के बालक से लेकर 68 वर्ष के बुजुर्ग भी शामिल हैं।
इस प्रकार अब जिले में कुल 68 कोरोना के ऐक्टिव केस हो चुके हैं।
अधिकांश अपने रिश्तेदारों, परिचितों या संक्रमित के संपर्क में आने संक्रमित हुए है।
संक्रमितों की क्षेत्रवार रिपोर्ट -
कलेक्टर ने लोगों से आव्हान किया है कि कोरोना गाइडलाइंस का पालन करें, अफवाहों पर ध्यान ना दें।
मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग अपनाना अनिवार्य है,पालन ना करने वालों पर चालानी कार्यवाही ज़ारी है।
Tags
बुरहानपुर समाचार